हरिद्वार : आज विधानसभा सत्र के दौरान हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपम रावत के द्वारा हरिद्वार जिले में वन गुर्जर व टिहरी विस्थापितों को मिले भूमिधर अधिकार को लेकर सरकार को आड़े हाथ लिया विधायक अनुपम रावत ने हाथों में मांग के पोस्ट को लेकर अपनी मांगों का प्रदर्शन किया। विधायक अनुपम रावत की मांग है कि पूरे हरिद्वार ग्रामीण में निवास करने वाले वन गुर्जरों के परिवार और पथरी में रह रहे टिहरी के विस्थापितों को जल्द ही भूमिधर अधिकार मिले। विधायक अनुपम रावत ने कहा 21 साल बाद भी वन गुर्जर और टिहरी विस्थापितो के परिवारों को भूमिधर अधिकार नहीं मिला।आज विधानसभा का दूसरा दिन था, जिसके चलते हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा से कांग्रेस विधायक अनुपम रावत ने विधानसभा में खूब गरजी और विधायक अनुपम रावत ने सरकार को आड़े हाथों लिया। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में निवास करने वाले वन गुर्जरों व टिहरी विस्थापित परिवारों को
हरिद्वार के पथरी वन ब्लॉक में जमीन आवंटित की गई थी। लेकिन इन लोगों को भूमिधर अधिकार नहीं मिला। ऐसे में ये लोग न तो बैंक ऋण ले पाते हैं और न ही पंचायत चुनाव में भागीदारी कर पाते हैं। साथ ही सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ भी नहीं उठा पाते हैं।
कई सालों से कर रहे थे मांग
भूमिधर अधिकार प्रदान किए जाने की मांग विस्थापित लोग कई सालों से करते आ रहे थे। वन विभाग द्वारा इस जमीन को लीज मुक्त भी कर दिया गया है। विधायक अनुपम रावत ने कहा कि 2006 में कोर्ट ने भी आदेश किया था। फिर भी पथरी में टिहरी बांध विस्थापितों को भूमिधर अधिकार प्रदान नहीं किया गया। विधायक अनुपम रावत ने सदन के अंदर मांग करी कि जल्द से जल्द वन गुर्जरों व टिहरी विस्थापितों को भूमिधर अधिकार मिले, और विधायक अनुपम रावत विधानसभा के अंदर सीडीओ पर हाथों में पोस्टर लेकर अपना विरोध प्रदर्शन करने के लिए धरना पर बैठ गई।
Trending
- गुमशुदगी की गुत्थी सुलझी तो खुला खौफनाक राज! अंकित की हत्या कर बाइक से बांधा शव, गंगा में डुबोया; 4 आरोपी गिरफ्तार
- हरिद्वार ग्रमीण में फार्म-7 के दुरुपयोग से वोट काटने का आरोप, अनुपमा रावत ने दी धरने की चेतावनी
- हरिद्वार ग्रामीण में वोटों पर आपत्ति को लेकर विधायक अनुपमा रावत ने उठाए सवाल, प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की
- हरियाली तीज पर चंदन पैलेस में दिखा महिलाओं का जलवा, जन निर्माण पार्टी के कार्यक्रम में उमड़ा सैलाब
- सुल्तानपुर आदमपुर में SIR के तहत नोटिसों की सुनवाई, दोपहर तक 168 मामलों का निस्तारण
- बुक्कनपुर में आजाद समाज पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन, बसपा छोड़ सैकड़ों समर्थकों संग शामिल हुए गुलफाम अंसारी
- विधायक अनुपमा रावत के प्रयास लाए रंग, लालढांग और धनपुरा के सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर
- सुल्तानपुर आदमपुर में 100 नशीले कैप्सूल के साथ युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज
