बसपा विधायक मो शहजाद ने कैंप कार्यालय में "बूथ करो मजबूत" को

लक्सर/ विधायक मोहम्मद शहज़ाद ने आज अपने निजी कार्यालय के निकट मुख्या होटल में बसपा कार्यकर्ताओं के साथ बूथ करो मज़बूत के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का संचालन बसपा पदाधिकारी डॉ नाथूराम द्वारा किया गया व कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद बसपा विधायक मोहम्मद शहज़ाद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

वही इस दौरान सैकड़ो की संख्या में बसपा कार्यकर्ताओं सहित आस-पास के ग्रामीणों ने पहुँच कर कार्यक्रम की शोभा को बढ़ाया। जिसके बाद प्रोग्राम को आगे बढ़ते हुए कार्यक्रम संचालक नाथी राम ने क्षेत्रीय गणमान्य व्यक्तियों को मंच पर संबोधित किया। वही इस दौरान मंच पर भाषण के दौरान बसपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि संजय गुप्ता दस वर्ष तक लक्सर विधायक रहे है। जिसके बाद भी संजय गुप्ता ने लक्सर में विकाश के नाम पर आज एक कोड़ी तक नही लगाई है। वही प्रधान अर्जुन सिंह सैनी ने कहा कि 2027 में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए हम सबको तैयार रहकर आपने बूथों को मजबूत बनातें हुए कार्यो को करना है। इसी के चलते सचिन प्रधान महाराजपुर खुर्द ने कहा कि भाजपा गुंडागर्दी की सरकार है मंगलोर उप चुनाव में करतार सिंह भड़ाना नही बल्कि सरकार चुनाव लड़ रही थी।

उन्होंने कहा कि मंगलोर उप चनाव में करतार सिंह बढ़ाना अपनी राजनीति व अपने अनुभव के कारण नही बल्कि अपनी गुंडागर्दी की बदौलत ही दूसरे स्थान पर रहे है। वही सुरेंद्र सैनी मुंडाखेड़ा पूर्व प्रधान ने कहा कि लक्सर बसपा विधायक मोहम्मद शहज़ाद ने लक्सर क्षेत्र में विकास के लिए इंटरलॉकिंग व पीएमजीएसवाई के तहत 2 से 3 करोड़ का कार्य प्रत्येक गांव के कराया है। इसके पश्च्यात वैद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि लक्सर क्षेत्र का विकाश बसपा विधायक मोहम्मद शहज़ाद के आने से ही हुआ है। राजीव सुल्तानपुर, चौधरी करणपाल सिंह व वेदपाल गुप्ता ने कहा कि कोई भी विधानसभा सत्र ऐसा नही जहाँ विधायक ने आवाज़ नही उठाई हो उन्होंने कभी हिन्दू, मुस्लिम, सीख, ईसाई देखकर विकास नही किया है। वही लक्सर बसपा विधायक मोहम्मद शहज़ाद ने कहा कि इस बैठक का एजेंडा बूथ लेवल पर कमेटी बनाकर कार्यकर्ताओं को जोड़ना है। उन्होंने कहा सभी कार्यकर्ता प्रत्येक गांव में जाकर बूथों पर लोगो के बीच बैठे और लक्सर में किए गए विकास के बारे में बताते हुए विधायक के विचारों को सभी से बताए। उन्होंने बताया कि 19 तरीक से गॉंव दर गांव चलने का कार्यक्रम तय किया है जोकी मोहम्मदपुर बुजुर्ग से शुरू किया जाएगा और एक दिन में 2 मीटिंग बूथों पर की जाएगी। उन्होंने बताया कि पहली मीटिंग 10 बजे और दूसरी मीटिंग 2 बजे की जाएगी प्रत्येक गांव के बूथों पर कार्यकर्ता जाएंगे और लोगो को अपने विचार व अपनी नीतियां बताएंगे।

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version