हरिद्वार: हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में पन्हेड़ी, मिसरपुर गांव में विधायक अनुपमा रावत ने बृहस्पतिवार को नारियल तोड़कर हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों का शुभारंभ किया। विकास प्राधिकरण के द्वारा गांव पन्हेड़ी,मिसरपुर में चार सड़कों का निर्माण करवाए जाएंगे। जिसमें चारो सड़कों का निर्माण कार्य विकास प्राधिकरण के द्वारा कराया जाएगा ।चार सड़कों का निर्माण कराने के लिए ग्रामीणों ने विधायक अनुपमा रावत का आभार जताया।
गांव पन्हेड़ी,मिसरपुर मे बृहस्पतिवार सुबह पहुंची विधायक अनुपमा रावत का ग्रामीणों ने ढोल नगाड़े व फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। विधायक अनुपमा रावत ने गाँव के स्थानीय पुरुषों के साथ नारियल तोड़कर चार सड़कों का उद्घाटन किया।
विधायक अनुपमा रावत ने कहा कि कांग्रेस ने सभी वर्गों के लोगों का सम्मान व विकास किया है । कांग्रेस सभी वर्गों का विकास की नीति पर कार्य कर रही हैं। प्रत्येक तबके को विकसित करना ही उनकी प्राथमिकता है। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अधिकांश गांवों में सभी जर्जर मार्गों को दुरस्त कराया जा चुका है। जो शेष रह गए हैं, उन पर भी काम चल रहा है। उनका प्रयास है कि सड़क, पानी, बिजली समेत तमाम मूलभूत सुविधाओं का लाभ ग्रामीणों को मिलता रहे।
इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक अनुपमा रावत को गांव की महिलाओं ने कुछ अन्य समस्याओं से अवगत कराया। इस पर विधायक अनुपम रावत ने उनका जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर नाथीराम, पंकज प्रधान,मनजीत खारोला,लखन चौहान, रवि बीडीसी,राकेश, ललित आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
Trending
- इमाम हुसैन की याद में निकले ताजिये: सुल्तानपुर आदमपुर में मोहर्रम शांतिपूर्ण संपन्न, सुरक्षा के लिए पुलिस रही मुस्तैद
- “कलम के सिपाहियों ने निभाया समाजसेवा का फर्ज! निर्जला एकादशी पर लक्सर प्रेस क्लब ने राहगीरों को पिलाया मीठा पानी
- सुल्तानपुर आदमपुर में शांति समिति की बैठक:मोहर्रम को लेकर पुलिस ने दिए सुरक्षा संबंधी निर्देश, सौहार्द बनाए रखने की अपील
- मीठीबेरी को मिली 85 लाख की बड़ी सौगात, विधायक अनुपमा रावत ने रखी विकास की नींव
- फतवा गांव में जैविक एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला आयोजित, पूर्व सीएम निशंक ने किसानों को किया जागरूक
- भगवानपुर पुलिस ने वाहन चोरी गिरोह का किया पर्दाफाश, 12 बाइक बरामद; तीन आरोपी गिरफ्तार
- रसूलपुर मीठीबेरी में बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, विधायक अनुपमा रावत ने सुनीं जनसमस्याएं
- CSC सेंटरों और पेट्रोल पंप खातों के जरिए साइबर ठगी का नेटवर्क बेनकाब, लक्सर पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
