लक्सर/ कोतवाली पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसला कर ले जाने के बाद दुष्कर्म करने वाले आरोपी को ग्राम चांदपुर थाना मंडावर जनपद बिजनौर से गिरफ्तार कर लिया है। वही लक्सर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से नाबालिक किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है। आपको बतादें की लक्सर कोतवाली में बीते दिनों 16 सितंबर को एक गांव निवासी सतीश पुत्र रामलाल द्वारा तहरीर दी गई थी। जिसमे पुलिस को अवगत करातें हुए बताया गया था कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री को गांव का ही एक युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया है। जिसके बाद उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को भी अंजाम दिया है। शिकायत मिलने के बाद लक्सर पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ निम्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। वही मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली निरीक्षक के निर्देश पर एक पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसमे टीम आरोपी की तलाश एवं गिरफ्तारी में जुट गई। जिसके फलस्वरूप मुखबिर की सूचना पर आरोपी अरुण पुत्र धीर सिंह को ग्राम चांदपुर थाना मंडावर जनपद बिजनौर से गिरफ्तार कर लिया गया है। वही पीड़िता के बयानों और डॉक्टर की रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण में बयान अनुसार धारा पॉक्सो एक्ट जोड़ा गया है। वहीं कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर नियमानुसार कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
Trending
- 112 पर झूठी लूट की सूचना देना पड़ा भारी: ₹2.5 लाख और वाहन लूट की कहानी निकली फर्जी, भगवानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- फायरिंग कांड का खुलासा: सत्संगी बाबा मंगत दास मास्टरमाइंड गिरफ्तार, पिस्तौल बरामद
- सुल्तानपुर आदमपुर में भाजपा की जीत पर जश्न, पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने दी बधाई
- बहादरपुर फाटक पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की चपेट में आई 12 वर्षीय छात्रा की मौत, क्षेत्र में आक्रोश
- बहादरपुर फाटक पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की चपेट में आई 12 वर्षीय छात्रा की मौत, क्षेत्र में आक्रोश
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि, लक्सर के विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा
- सुल्तानपुर आदमपुर में जल निकासी समस्या पर उठी आवाज, सभासदों ने विधायक मो. शहजाद को सौंपा ज्ञापन
- सत्संग की आड़ में साजिश: बाबा निकला शूटआउट का मास्टरमाइंड, चेले की गिरफ्तारी से खुली परतें, बाबा फरार
