लक्सर। हरिद्वार जनपद की सुल्तानपुर आदमपुर नगर पंचायत में पहली बार अध्यक्ष पद के लिए वोट डाले जाएंगे। नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हुई हैं। जिसमें करीब 12 हजार 800 मतदाता अपना पहला अध्यक्ष चुनेंगे।यहां पर सभी दलों के जनप्रतिनिधि वोटों का समीकरण बनाने में जुट गए हैं। सुल्तानपुर आदमपुर का पहला नगर पंचायत अध्यक्ष चुनने के लिए लोग प्रतीक्षा कर रहे हैं और बड़े उत्साहित भी हैं। नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर कृषि प्रधान इलाका है यह पर ज्यादातर लोग कृषि का कार्य करते हैं।सुल्तानपुर आदमपुर में अधिकतर लोग शिक्षित हैं। 2021में सुल्तानपुर आदमपुर नगर पंचायत का गठन हुआ था। जिसमे 9 वार्डो का गठन किया गया है।और जिसकी 16 हजार 447 के करीब आबादी हैं,12 हजार 800 के आसपास मतदाता हैं। इस नगर पंचायत में पिछले तीन वर्षों से नगर पंचायत के द्वारा विकास कार्य भी कराए जा रहे हैं। जरूरत के हिसाब से सड़कें, नालियां एवं प्रकाश व्यवस्था कराई जा रही है।नगर पंचायत का कार्यालय फिहलाल एक पंचायत घर में चल रहा है। कूड़े को नगर पंचायत की भूमि में डाला जा रहा हैं और यहां भी चुनाव लड़ने वालो की लिस्ट लम्बी है।
बाबू ताहिर हसन जिला पंचायत हरिद्वार उपाध्यक्ष
के पद पर रहे हैं और कांग्रेस से दो बार जिला पंचायत सदस्य रहे लक्सर विधानसभा सीट से निर्दलीय विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। और कांग्रेस के सक्रिय नेता हैं। संगठन में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है और टिकट के प्रबल दावेदार भी हो सकते हैं।

पूर्व विधायक हाजी तस्लीम अहमद बहुजन समाज पार्टी से दो बार लाल ढंग से विधायक रहे हैं,और कांग्रेस पार्टी के अहम पदों पर भी जिम्मेदारी निभा चुके हैं । और कांग्रेस व आजाद समाज पार्टी से लक्सर विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं, सुलतानपुर आदमपुर में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है सक्रिय नेता है और कांग्रेस पार्टी में भी उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है और टिकट के प्रबल दावेदार भी हो सकते हैं।
अतहर हसन राही दो बार ग्राम पंचायत सुलतानपुर आदमपुर के प्रधान प्रतिनिधि रहे, सुल्तानपुर की जनता में अच्छी पकड़ मानी जाती है और चुनाव लड़ने का काफी अनुभव भी हैं,और कांग्रेस के सक्रिय नेता हैं
डॉ शमशाद व दिलशाद पनती दोनों भाई सक्रिय नेता हैं, दो बार ग्राम पंचायत सुलतानपुर आदमपुर का प्रधान पद के उम्मीदवार रह चुके हैं बहुजन समाज पार्टी में इनकी अच्छी पकड़ है
नदीम अहमद के पिता भी एक बार ग्राम पंचायत सुलतानपुर आदमपुर के प्रधान रहे। राजनीति में उनका अनुभव काफी अच्छा है,
वारीस अहमद बड़े कारोबारी हैं इन्होंने अभी तक कोई भी चुनाव नहीं लड़ा।पर जनता के बीच सोशल वर्क करते रहते हैं।