लक्सर नगर पंचायत सुलतानपुर आदमपुर मे मेरी माटी मेरा देश अभियान की निकाली अमृत कलश यात्रा। जहां नगर पंचायत सुलतानपुर आदमपुर कार्यालय पर मेरी माटी मेरा देश अभियान को लेकर घर-घर अभियान चलाकर मिट्टी इकट्ठा कर रहे हैं।वहीं नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी अजय अष्टवाल ने क्षेत्र में इस अभियान को सफल बनाने के लिए एक अच्छी मिसाल पेश की। उन्होंने पैदल यात्रा के माध्यम से लोगों को देश के वीर जवानों और देश के लिए अपनी जान निछावर करने वाले शहीदों के बलिदान के बारे में अपने विचारों से अवगत कराते हुए इस अभियान के प्रति लोगों को जागरूक किया और देश की मिट्टी एकत्रित की।
मेरा माटी मेरा देश अभियान के तहत निकाली गई अमृत कलश यात्रा में नगर पंचायत कर्मचारियो के साथ सैकड़ो पुरुष व महिलाए मौजूद रहे। अधिशासी अधिकारी अजय अष्टवाल के नेतृत्व में निकाली गई इस यात्रा में शामिल लोगों के हाथों में अमृत कलश व देश की आन, बान ,शान तिरंगा झंडा फहरा रहा था। देश के वीर जवानों की जय जयकार के साथ बज रहे ढोल ताशे एवं राष्ट्रीय गीत लोगों को बरबस ही अपनी तरफ आकर्षित कर रहे थे।इस यात्रा के माध्यम से पूर्व प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद शादाब ने अमर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान करने व राष्ट्रीय एकता मजबूत बनाने का भी संदेश दिया। भारत देश के लिए अपनी जान निछावर करने वाले वीर शहीदों की जय जयकार के साथ नगर पंचायत कार्यालय से निकली इस अमृत कलश यात्रा में मेरी माटी मेरा देश अभियान को मजबूत बनाने व सहयोग करने की अपील भी लोगों से की गई। लगभग एक किलोमीटर लंबी दूरी तयकर अली चौक पहुंची इस यात्रा में अधिशासी अधिकारी अजय अष्टवाल , पूर्व प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद शादाब ,कमरुद्दीन, नगर पंचायत कर्मचारी व नगर पंचायत के सम्मानित महिला व पुरुष सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
Trending
- गुमशुदगी की गुत्थी सुलझी तो खुला खौफनाक राज! अंकित की हत्या कर बाइक से बांधा शव, गंगा में डुबोया; 4 आरोपी गिरफ्तार
- हरिद्वार ग्रमीण में फार्म-7 के दुरुपयोग से वोट काटने का आरोप, अनुपमा रावत ने दी धरने की चेतावनी
- हरिद्वार ग्रामीण में वोटों पर आपत्ति को लेकर विधायक अनुपमा रावत ने उठाए सवाल, प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की
- हरियाली तीज पर चंदन पैलेस में दिखा महिलाओं का जलवा, जन निर्माण पार्टी के कार्यक्रम में उमड़ा सैलाब
- सुल्तानपुर आदमपुर में SIR के तहत नोटिसों की सुनवाई, दोपहर तक 168 मामलों का निस्तारण
- बुक्कनपुर में आजाद समाज पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन, बसपा छोड़ सैकड़ों समर्थकों संग शामिल हुए गुलफाम अंसारी
- विधायक अनुपमा रावत के प्रयास लाए रंग, लालढांग और धनपुरा के सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर
- सुल्तानपुर आदमपुर में 100 नशीले कैप्सूल के साथ युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज
