लक्सर क्षेत्र में स्थित नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर नवनिर्वाचित चेयरपर्सन व सभी सभासदों के द्वारा बोर्ड की पहली बैठक का आयोजन किया गया।आयोजित हुई पहली नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर में बोर्ड की बैठक में बोर्ड के सभी निर्वाचित सदस्यों ने भाग लिया।बोर्ड बैठक की अध्यक्ष की अध्यक्षता में आहुत की गयी। जिसमें अध्यक्ष द्वारा उपस्थित सभी सभासदगणों का स्वागत किया गया, एवं बैठक का संचालन सुश्री प्रिंयका ध्यानी अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर द्वारा किया गया,लेखा लिपिक द्वारा बजट प्रस्तुत किया गया बैठक में सभी सभासदगण उपस्थित रहे, व विकास कार्यों पर चर्चा कि गई। जिसमें निर्माण कार्य, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता व सफाई समबन्धित कार्यों व अन्य प्रस्ताव सर्वसमत्ति से पारित किये गये।
इस मौके पर नवनिर्वाचित चेयरपर्सन ने सभी सभासदों व स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपके सबके सहयोग से अब सुल्तानपुर आदमपुर में यकीनन विकास की गंगा बहेगी।
Trending
- गुमशुदगी की गुत्थी सुलझी तो खुला खौफनाक राज! अंकित की हत्या कर बाइक से बांधा शव, गंगा में डुबोया; 4 आरोपी गिरफ्तार
- हरिद्वार ग्रमीण में फार्म-7 के दुरुपयोग से वोट काटने का आरोप, अनुपमा रावत ने दी धरने की चेतावनी
- हरिद्वार ग्रामीण में वोटों पर आपत्ति को लेकर विधायक अनुपमा रावत ने उठाए सवाल, प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की
- हरियाली तीज पर चंदन पैलेस में दिखा महिलाओं का जलवा, जन निर्माण पार्टी के कार्यक्रम में उमड़ा सैलाब
- सुल्तानपुर आदमपुर में SIR के तहत नोटिसों की सुनवाई, दोपहर तक 168 मामलों का निस्तारण
- बुक्कनपुर में आजाद समाज पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन, बसपा छोड़ सैकड़ों समर्थकों संग शामिल हुए गुलफाम अंसारी
- विधायक अनुपमा रावत के प्रयास लाए रंग, लालढांग और धनपुरा के सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर
- सुल्तानपुर आदमपुर में 100 नशीले कैप्सूल के साथ युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज
