पिरान कलियर। सोमवार क़ो रुड़की में बोर्ड बैठक के दौरान पत्रकारों के साथ हुई अभद्रता को लेकर कलियर प्रेस क्लब ने रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा का किया पुतला दहन रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा सार्वजनिक होकर पत्रकारों से मांगे माफी कलियर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुनव्वर कुरैशी ने कहा कि जिस तरह रुड़की में भाजपा के टिकट पर निर्वाचित हुई मेयर ने पहली बोर्ड की बैठक में ही विधायक द्वारा मीडिया को बाहर कर दिया गया और इतना ही नहीं स्वयं विधायक द्वारा कुछ पत्रकारों के साथ धक्का मुक्की की गईं यह बहुत निंदनीय है. नगर विधायक प्रदीप बत्रा द्वारा सत्ता के नशे में चूर पत्रकारों के मोबाइल तक छीनने की कोशिश की गईं. ज़ब देश के चौथे स्तम्भ कहे जाने वाले पत्रकारों का हीं सम्मान नहीं तो जनता खुद क़ो कैसे सुरक्षित माने एक तरफ पारदर्शिता की बात करते है और दूसरी तरफ पत्रकारों को हीं बाहर निकाल देते है. ये केवल मिडिया की सत्ता क़ो शय के कारण हुआ कि आज सत्ता पक्ष के विधायक किसी क़ो कुछ नहीं समझ रहे. इनके लिए चौथे स्तम्भ का भी कोई सम्मान नहीं. मिडिया बधुओ क़ो अपने स्वाभिमान के साथ समझौता नहीं करना चाहिए.और ऐसे विधायकों क़ो मुँह तोड़ जवाब देना चाहिए ताकि भविष्य में कोई विधायक इस तरह का व्यवहार दोबारा न कर सके. विधायक प्रदीप बत्रा क़ो इस दुर्व्यवहार के लिए पत्रकारों से माफ़ी मांगनी चाहिए
साथ ही प्रेस क्लब के महामंत्री जावेद अंसारी ने कहा पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं, लेकिन भाजपा सत्ता के नशे में इतनी चूर है, कि अब पत्रकारों क़ो भी कुचलने पर उतारू हो गई है.पत्रकारों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पुतला दहन करने में उपस्थित कलियर प्रेस क्लब अध्यक्ष पत्रकार मुनव्वर कुरैशी, जावेद अंसारी, तौकीर आलम, पंडित जावेद, नौशाद अली, तस्लीम कुरैशी,राव सरवर, शाहनवाज खान, शाह आलम, फरमान मलिक, आरिफ, दिलदार अब्बासी, राव शोएब,नोशान रजा, दीक्षा गुप्ता, सीमा कश्यप, आफरीन बानो, सपना चौहान, काशिफ सुल्तान, जीशान, असलम खान, मौजूद रहे
Trending
- सोलानी का जलस्तर बढ़ने से गांवों में जलभराव, विधायक मो.शहजाद ने मौके पर पहुंचकर शुरू कराया राहत कार्य
- अमजा में नई टीम का गठन! हरिद्वार और लक्सर इकाई को मिले नए पदाधिकारी, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव
- लक्सर में रायसी और कस्बा बाजार चौकी को मिला नया भवन, एसएसपी ने किया उद्घाटन,पुलिसकर्मियों को मिली बेहतर सुविधा
- हरिद्वार ग्रामीण को अनुपमा रावत की बड़ी सौगात, ₹1.06 करोड़ से बनेगी घोसीपुरा–अंबुवाला की नई सड़क, ग्रामीणों में खुशी की लहर
- सुल्तानपुर आदमपुर में दर्दनाक हादसा, रेड़ा पलटने से चालक की मौत
- इमाम हुसैन की याद में निकले ताजिये: सुल्तानपुर आदमपुर में मोहर्रम शांतिपूर्ण संपन्न, सुरक्षा के लिए पुलिस रही मुस्तैद
- “कलम के सिपाहियों ने निभाया समाजसेवा का फर्ज! निर्जला एकादशी पर लक्सर प्रेस क्लब ने राहगीरों को पिलाया मीठा पानी
- सुल्तानपुर आदमपुर में शांति समिति की बैठक:मोहर्रम को लेकर पुलिस ने दिए सुरक्षा संबंधी निर्देश, सौहार्द बनाए रखने की अपील
