लक्सर विधानसभा क्षेत्र सुलतानपुर आदमपुर में साप्ताहिक साइकिल सर्कस का आयोजन किया गया था।जिसमें लोगों के मनोरंजन के लिए कई प्रकार के खेल व तमाशे आयोजित किए गए। कार्यक्रम 5 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक चलाया गया। साइकिल सर्कस में कलाकार ने खतरनाक साइकिल स्टंट दिखाकर लोगों का मन मोह लिया। साइकिल सर्कस में पहले दिन ग्रामीणों की काफी भीड़ रही। टीम वरीस अहमद के तत्वाधान में आयोजित साप्ताहिक साइकिल सर्कस का शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी आजम भारती एडवोकेट ने किया। साइकिल सर्कस मे पूरे सप्ताह लोगों का भरपूर मनोरंजन किया गया। साइकिल सर्कस में कलाकार ने एक पहिए पर साइकिल चलाना, कांच की बोतले तोड़ना, कांच की ट्यूबलाइट तोड़ना आदि खतरनाक स्टंट दिखाएं सप्ताह के आखिरी दिन कलाकार ने 24 घंटे के लिए जमीन के अंदर समाधि ली। कलाकार के खतरनाक करतब को देखने के लिए शहर सुल्तानपुर आदमपुर के बड़ी तादाद में लोग इकट्ठा हुए। साप्ताहिक साइकिल सर्कस के आखिरी दिन वरीस अहमद ने फीता काटकर कलाकार को समाधि से निकला और साप्ताहिक साइकिल सर्कस के खेल का समापन किया गया।और वरीस अहमद ने कहा कि साप्ताहिक साइकिल सर्कस के कार्यक्रम से सुलतानपुर आदमपुर की जनता व बच्चों का मनोरंजन किया। कलाकार ने साइकिल व रस्सी से कई प्रकार के खेल व तमाशा दिखाएं। लोगों की सुविधा को देखते हुए कार्यक्रम का समय शाम 8:00 बजे रखा गया था। जिसमें सभी लोग अपना दिन भर का सारा काम समाप्त करके साइकिल सर्कस देख सके। सर्कस देखने के लिए शुक्रवार को शहर के अलावा अन्य क्षेत्रों के लोगों की भी खासी भीड़ देखने को मिली। इस मौके पर टीम वरीस अहमद के सभी सदस्य व हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
Trending
- लक्सर लूट कांड का खुलासा:पुराना नौकर निकला मास्टरमाइंड, तीन आरोपी गिरफ्तार,₹1.85 लाख नकद, बाइक बरामद
- सुल्तानपुर आदमपुर में संत शिरोमणि रविदास जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा
- संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती पर हरीश रावत व अनुपमा रावत का ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा, लोगों को दी शुभकामनाएं
- विधायक मो. शहजाद व नगर पालिका अध्यक्ष नीटू ने गन्ना मूल्य व प्रोत्साहन राशि को समय पर भुगतान को लेकर मिल प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन
- नेहन्दपुर सुठारी में आधी रात लगा फ्लैक्सी बोर्ड, दो समुदायों में तनाव की आशंका, ग्रामीणों ने एसडीएम लक्सर को सौंपा ज्ञापन
- ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को कृषि ऋण माफी व मुआवजे की मांग, विधायक अनुपमा रावत ने मुख्यमंत्री धामी को लिखा पत्र
- यूसीसी में श्रेष्ठ प्रदर्शन पर नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर की अधिशासी अधिकारी प्रियंका ध्यानी को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित
- महाराजा भागीरथी विशाल सैनी सभा की बड़ी बैठक,आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन, समाज की राजनीतिक एकजुटता पर जोर
