लक्सर कोतवाली क्षेत्र में प्रतिबंधित और नशीली दवाई का कारोबार करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह शख्स इलाके में युवकों को प्रतिबंधित नशीली दवा बेचने का कार्य करता था। युवकों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने के मामले में लक्सर पुलिस ने कारवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान 2025 को साकार करने के लिये जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत लक्सर पुलिस लगातार सक्रिय रहकर क्षेत्र में छापेमारी के दौरान आरोपी आलीशान पुत्र इलियास निवासी ऐथल को 25 इन्जेक्शन (Tramadol hydrochloride Injection 50 mg/2 ml) कुल मात्रा 50 ml, 2-Alprozolam Tablets कुल 160 गोली (19.2 ग्राम) 3-Chlordiazepoxide & Trifluoperazine कुल 110 गोली (17.0 ग्राम) के साथ गिरफ्तार किया गया ।पूछताछ में आरोपी से मिली जानकारी में आरोपी अलीशान ने बताया कि इस नशीले पदार्थ को मेरे द्वारा सुल्तानपुर मीर मेडिकल लक्सर से सादाब से लाकर लक्सर में नशा करने वाले व्यक्तियों को मेहगें दामो पर बेचता हूँ ।
लक्सर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि इस तरह की दवाई का सेवन करने से शारीर को कई तरह के हानि होती है।लक्सर पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि थाना क्षेत्र में आरोपी प्रतिबंधित दवाई का कारोबार करता है और बड़े पैमाने पर इन दवाओं को लाकर बेचता था।मुखबिर की सूचना पर आरोपी को नशीली दवाइयां व इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया।आरोपी के खिलाफ एन0डी0पी0एस0 एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर। आरोपी को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा हैं।
Trending
- गुमशुदगी की गुत्थी सुलझी तो खुला खौफनाक राज! अंकित की हत्या कर बाइक से बांधा शव, गंगा में डुबोया; 4 आरोपी गिरफ्तार
- हरिद्वार ग्रमीण में फार्म-7 के दुरुपयोग से वोट काटने का आरोप, अनुपमा रावत ने दी धरने की चेतावनी
- हरिद्वार ग्रामीण में वोटों पर आपत्ति को लेकर विधायक अनुपमा रावत ने उठाए सवाल, प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की
- हरियाली तीज पर चंदन पैलेस में दिखा महिलाओं का जलवा, जन निर्माण पार्टी के कार्यक्रम में उमड़ा सैलाब
- सुल्तानपुर आदमपुर में SIR के तहत नोटिसों की सुनवाई, दोपहर तक 168 मामलों का निस्तारण
- बुक्कनपुर में आजाद समाज पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन, बसपा छोड़ सैकड़ों समर्थकों संग शामिल हुए गुलफाम अंसारी
- विधायक अनुपमा रावत के प्रयास लाए रंग, लालढांग और धनपुरा के सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर
- सुल्तानपुर आदमपुर में 100 नशीले कैप्सूल के साथ युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज
