नगर पंचायत सुलतानपुर आदमपुर का नाम रोशन कर ने पर टापर रुमाना को हार्दिक शुभकामनाएं।उत्तराखंड राज्य में जनपद हरिद्वार के नगर पंचायत सुलतानपुर आदमपुर के मूल निवासी मास्टर नसरुद्दीन की सुपुत्री गर्ग डिग्री कॉलेज लक्सर की मास्टर ऑफ साइंस की छात्रा रूमाना ने एमएससी केमेस्ट्री में एचएनबी गढ़वाल यूनिवर्सिटी मे गोल्ड मेडल प्राप्त करके परिवार सहित समाज, क्षेत्र व कॉलोनी वासियों का नाम रोशन किया है। गत दिवस महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के हाथों से उन्हें गोल्ड मेडल दिया गया। रूमाना को उसकी इस उपलब्धि पर दूरभाष सोशल मीडिया के माध्यम से तो बधाइयां आ ही रही है उनके घर पहुंच कर भी अनेक शुभचिंतकों के द्वारा बधाइयां दी है तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की हैं। विदित हो कि रूमाना के पिता प्राइमरी स्कूल में अध्यापक की जॉब करते हैं उनकी धर्मपत्नी हाउसवाइफ है जबकि उनका एक इकलौता छोटा बेटा एमबीबीएस नीट की तैयारी कर रहा है। रूमाना के दादाजी भी उच्च प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक से सेवानिवृत्ति है। एक चित्र में रूमाना के पिता नसरुद्दीन उसके साथ खड़े हैं।बेटी की इस शानदार कामयाबी पर हर कोई फूला नहीं समा रहा है, रूमाना के कॉलेज में भी जश्न का माहौल था। कॉलेज में उसका फूल की मालाओ के साथ स्वागत किया गया।वहीं रूमाना ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय खुद की मेहनत और शिक्षकों की गाइडेंस को दिया।
Trending
- गुर्जर बस्ती में पूर्व सीएम हरीश रावत का जोरदार स्वागत, बोले- जनता कांग्रेस के पक्ष में लेगी निर्णय
- विधानसभा चुनाव से पहले बसपा को झटका, डॉ. नाथीराम ने पार्टी से दिया इस्तीफा
- विधानसभा चुनाव से पहले बसपा को झटका, डॉ. नाथीराम ने पार्टी से दिया इस्तीफा
- मोहम्मदपुर कुन्हारी में खुला ‘दावत-ए-खास’, चिकन की 40 वैरायटी होंगी उपलब्ध
- हरिद्वार में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: प्रेम प्रसंग के विवाद में गोपाल की हत्या, दंपती गिरफ्तार
- लक्सर में बसपा की मिशन-2027 बैठक:बूथ मजबूत करने पर फोकस, विधायक शहजाद ने कार्यकर्ताओं से की एकजुटता की अपील
- अंकिता भंडारी को न्याय के लिए एकजुट हुए कांग्रेसी, विधायक अनुपमा रावत ने जलाया दीया
- लक्सर पुलिस ने दो बाइक चोर दबोचे, पांच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद
