हरिद्वार ग्रामीण से कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत ने आज अपने आवास पर प्रेसवार्ता का आयोजन किया। जिसमे लक्सर व हरिद्वार सहित दर्जनों से अधिक पत्रकार मौजूद रहे। विधायक अनुपमा रावत ने बताया कि उनके द्वारा सीएम को पत्र भेज कर लालढांग में सिडकुल की स्थापना कराए जाने की याद दिलाई गई है। कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत ने कहा कि भाजपा द्वारा पूर्व में लालढांग न्याय पंचायत में सिडकुल की स्थापना करने की घोषणा की गई थी। विधायक अनुपमा रावत ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र के माध्यम से सिडकुल की स्थापना कराने की याद दिलाई है। उन्होंने कहा की लालढांग न्याय पंचायत में सिडकुल स्थापित होने पर विकास की नई गंगा बहेगी। 22 दिसंबर 2021 को सीएम धामी ने लालढांग न्याय पंचायत मे सिडकुल की स्थापना करने की घोषणा की थी, जिसे अभी तक पूरा नहीं किया गया है। लालढांग न्याय पंचायत में सिडकुल की स्थापना होने से यहां के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के लिए 40 किलोमीटर दूर हरिद्वार का रुख नहीं करना पड़ेगा व उन्हें अपने घर के पास ही रोजगार उपलब्ध हो पाएगा। बताया कि यहा पर सिडकुल की स्थापना होने से क्षेत्र में विकास की एक नई गंगा बहेगी और अभी तक सिडकुल स्थापना की घोषणा पर कोई भी कार्य नहीं किया गया है। लालढांग न्याय पंचायत के विकास के लिए एक बार फिर विधायक अनुपमा रावत ने सीएम धामी से सिडकुल बनाने की अपील की है। वही दूसरी तरफ ग्रामीण क्षेत्र में हाथियों के आगमन से रिहायशी इलाकों में जो डर का माहौल बना हुआ है। उससे क्षेत्र के लोग अपने घरों से बाहर निकलकर अपने खेतों में काम करने से भी भयभीत नज़र आ रहे है। उन्होंने हरिद्वार डीएफओ नीरज शर्मा को चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही हाथियों को रोकने के लिए कोई ठोस कार्य नही किया गया तो वह डीएफओ ऑफिस के बाहर धरना देने को मजबूर होगी।
Trending
- गुर्जर बस्ती में पूर्व सीएम हरीश रावत का जोरदार स्वागत, बोले- जनता कांग्रेस के पक्ष में लेगी निर्णय
- विधानसभा चुनाव से पहले बसपा को झटका, डॉ. नाथीराम ने पार्टी से दिया इस्तीफा
- विधानसभा चुनाव से पहले बसपा को झटका, डॉ. नाथीराम ने पार्टी से दिया इस्तीफा
- मोहम्मदपुर कुन्हारी में खुला ‘दावत-ए-खास’, चिकन की 40 वैरायटी होंगी उपलब्ध
- हरिद्वार में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: प्रेम प्रसंग के विवाद में गोपाल की हत्या, दंपती गिरफ्तार
- लक्सर में बसपा की मिशन-2027 बैठक:बूथ मजबूत करने पर फोकस, विधायक शहजाद ने कार्यकर्ताओं से की एकजुटता की अपील
- अंकिता भंडारी को न्याय के लिए एकजुट हुए कांग्रेसी, विधायक अनुपमा रावत ने जलाया दीया
- लक्सर पुलिस ने दो बाइक चोर दबोचे, पांच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद
