रुड़की।जिला पंचायती राज विभाग में वरिष्ठ अधिकारी हाजी अहसान अली को पीरान कलियर हज हाउस में हज अधिकारी के रूप में अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।यह पद हज कमेटी में पिछले पांच वर्षों से रिक्त था।हज भवन पीरान कलियर में उत्तराखंड नागरिक सम्मान समिति के महासचिव और अंतरराष्ट्रीय शायर अफजल मंगलौरी ने शाल और गुलदस्ता पेश कर उनका स्वागत किया।कार्यभार के पश्चात उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,हज कमेटी के अध्यक्ष हाजी खतीब अहमद ने राज्य हज कमेटी के माध्यम से इस वर्ष हज पर जाने वाले यात्रियों के लिए बेहतर व्यवस्था के सम्बन्ध में केंद्रीय हज कमेटी को लिखा है। हाजी अहसान अली ने बताया कि केंद्र सरकार ने हज फार्म भरने की तिथि बीस दिसम्बर से बढ़ा कर पन्द्रह जनवरी कर दी है।उत्तराखंड नागरिक सम्मान समिति ने हाजी अहसान अली को हज अधिकारी बनाये जाने पर मुख्यमंत्री,हज कमेटी अध्यक्ष खतीब अहमद व सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया है।कमेटी के महासचिव व शायर अफजल मंगलौरी ने कहा कि हाजी अहसान अली जिला अपल्पसंख्यक अधिकारी के साथ-साथ हज कमेटी के पूर्व वित्त अधिकारी भी रह चुके है और एक अनुभवी व ईमानदार अधिकारी के रूप में पूरे प्रदेश में उनकी पहचान है।इस अवसर पर अब्दुल शाहिद,अरशद रजा, सलमान फरीदी,समीर अहमद,रफत हुसैन,गुलशन,नौशाद अली, इजहरुल हक व अब्दुल कादिर आदि मौजूद रहे।
Trending
- इमाम हुसैन की याद में निकले ताजिये: सुल्तानपुर आदमपुर में मोहर्रम शांतिपूर्ण संपन्न, सुरक्षा के लिए पुलिस रही मुस्तैद
- “कलम के सिपाहियों ने निभाया समाजसेवा का फर्ज! निर्जला एकादशी पर लक्सर प्रेस क्लब ने राहगीरों को पिलाया मीठा पानी
- सुल्तानपुर आदमपुर में शांति समिति की बैठक:मोहर्रम को लेकर पुलिस ने दिए सुरक्षा संबंधी निर्देश, सौहार्द बनाए रखने की अपील
- मीठीबेरी को मिली 85 लाख की बड़ी सौगात, विधायक अनुपमा रावत ने रखी विकास की नींव
- फतवा गांव में जैविक एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला आयोजित, पूर्व सीएम निशंक ने किसानों को किया जागरूक
- भगवानपुर पुलिस ने वाहन चोरी गिरोह का किया पर्दाफाश, 12 बाइक बरामद; तीन आरोपी गिरफ्तार
- रसूलपुर मीठीबेरी में बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, विधायक अनुपमा रावत ने सुनीं जनसमस्याएं
- CSC सेंटरों और पेट्रोल पंप खातों के जरिए साइबर ठगी का नेटवर्क बेनकाब, लक्सर पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
