हरिद्वार/हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा की जनता के हित व क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करने वाली हरिद्वार ग्रामीण की विधायक अनुपमा रावत ने रविवार को क्षेत्रवासियों की मांगों और जरूरतों के अनुसार लगभग 1करोड़ 57लाख 11हजार रुपये के विभिन्न विकास कार्यों को विधायक निधि एवं हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के द्वारा विकास कार्यों का शिलान्यास एवं ग्रामीण जनों से फीता कटवाकर उद्घाटन किया गया ।
उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर आमजनो की समस्याओं को सुना। वही तमाम समस्याओं का समाधान करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। इस दौरान कई जगहों पर क्षेत्रवासियों ने विधायक अनुपमा रावत का फूल मालाओं से स्वागत और अभिनंदन किया। विधायक अनुपमा रावत ने जनता के अभाव-अभियोग सुने। विधायक अनुपमा रावत ने कई समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करवाया।
वही विधायक अनुपमा रावत ने क्षेत्रवासियों की बिजली, पानी, सड़क सहित अन्य समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया। विधायक अनुपमा रावत ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जमालपुर कलां में लगभग 1करोड़ 57लाख 11हजार रुपये के विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण और शिलान्यास एवं उद्धघाटन भी किया।इस मौके पर पंकज चौधरी, विजय सिंह ,प्रीतम सिंह,विकास बीडीसी,भोलू,चेतन आदि लोग उपस्थित रहे ।
Trending
- लक्सर लूट कांड का खुलासा:पुराना नौकर निकला मास्टरमाइंड, तीन आरोपी गिरफ्तार,₹1.85 लाख नकद, बाइक बरामद
- सुल्तानपुर आदमपुर में संत शिरोमणि रविदास जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा
- संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती पर हरीश रावत व अनुपमा रावत का ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा, लोगों को दी शुभकामनाएं
- विधायक मो. शहजाद व नगर पालिका अध्यक्ष नीटू ने गन्ना मूल्य व प्रोत्साहन राशि को समय पर भुगतान को लेकर मिल प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन
- नेहन्दपुर सुठारी में आधी रात लगा फ्लैक्सी बोर्ड, दो समुदायों में तनाव की आशंका, ग्रामीणों ने एसडीएम लक्सर को सौंपा ज्ञापन
- ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को कृषि ऋण माफी व मुआवजे की मांग, विधायक अनुपमा रावत ने मुख्यमंत्री धामी को लिखा पत्र
- यूसीसी में श्रेष्ठ प्रदर्शन पर नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर की अधिशासी अधिकारी प्रियंका ध्यानी को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित
- महाराजा भागीरथी विशाल सैनी सभा की बड़ी बैठक,आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन, समाज की राजनीतिक एकजुटता पर जोर
