लक्सर/ कोतवाली पुलिस ने स्मैक की तस्करी करने वाले एक आरोपी को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। वही कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 07.10 ग्राम स्मैक को भी बरामद किया गया है।आपको बतादे की इन दिनों पुलिस द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान को सफल बनाने के लिए हर मुमकिन प्रयास कर रही है। जिसके चलते एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल द्वारा जनपद हरिद्वार को नशा मुक्त करने के लिए अवैध शराब, स्मैक व चरस आदि तस्करों की कमर तोड़ने के लिए यह अभियान चला जा रही है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए लक्सर कोतवाली पुलिस टीम द्वारा नशा तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वही पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार आरोपी के कब्जे से 07.10 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपी का नाम मुरसलीन पुत्र मुनीस निवासी ग्राम जैनपुर खुर्द थाना लक्सर बताया गया है। लक्सर कोतवाली पुलिस टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए आरोपी को लक्सर क्षेत्र से अवैध स्मैक सहित गिरफ्तार किया है।आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं जिनके बारे में आपराधिक इतिहास की जानकारी ली जा रही है।आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
Trending
- हरिद्वार ग्रामीण सीट पर बढ़ी सियासी हलचल! बसपा में शामिल हुए हाजी इरशाद अंसारी, विधानसभा चुनाव लड़ने के मिले बड़े संकेत
- सोलानी का जलस्तर बढ़ने से गांवों में जलभराव, विधायक मो.शहजाद ने मौके पर पहुंचकर शुरू कराया राहत कार्य
- अमजा में नई टीम का गठन! हरिद्वार और लक्सर इकाई को मिले नए पदाधिकारी, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव
- लक्सर में रायसी और कस्बा बाजार चौकी को मिला नया भवन, एसएसपी ने किया उद्घाटन,पुलिसकर्मियों को मिली बेहतर सुविधा
- हरिद्वार ग्रामीण को अनुपमा रावत की बड़ी सौगात, ₹1.06 करोड़ से बनेगी घोसीपुरा–अंबुवाला की नई सड़क, ग्रामीणों में खुशी की लहर
- सुल्तानपुर आदमपुर में दर्दनाक हादसा, रेड़ा पलटने से चालक की मौत
- इमाम हुसैन की याद में निकले ताजिये: सुल्तानपुर आदमपुर में मोहर्रम शांतिपूर्ण संपन्न, सुरक्षा के लिए पुलिस रही मुस्तैद
- “कलम के सिपाहियों ने निभाया समाजसेवा का फर्ज! निर्जला एकादशी पर लक्सर प्रेस क्लब ने राहगीरों को पिलाया मीठा पानी
