हरिद्वार। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा बूथ मजबूत होगा तो जीत सुनिश्चित होगी। इसके लिए बूथों की समीक्षा करनी होगी और जो अभी तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं को नहीं समझ सका है उसे उनकी जानकारी देकर देश के लिए विकास के पार्टी की विचारधारा से जोड़ना है।शनिवार को हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के गांव शाहपुर में, गांव चलो अभियान के तहत बूथ प्रवास कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक हुई। जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि मिशन—2024 की सफलता के लिए बूथ की समीक्षा सबसे महत्वपूर्ण कार्य है। पिछले चुनावों में किस बूथ से कितना प्रतिशत मतदान भाजपा के पक्ष में हुआ और विरोध में कितना हुआ, सभी की सूची तैयार करनी है। जो विरोध वाले मतदाता है उनकी सूची तैयार करनी है। इसके बाद सबसे अह्म कार्य उन्हें भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को बताकर उन्हें देश हित में पार्टी से जोड़ने का काम करना है। इसके लिए सभी से संपर्क कार्यक्रम को तेज करना है।
स्वामी यतीश्वरानंद ने गांव चलो अभियान के बारे में बताते हुए केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी मोर्चों के पदाधिकारियों को योजनाओं के बारे में जानकारी होनी चाहिए और उनका लाभ भी पात्र लोगों को दिलाने के लिए भी काम करना चाहिए। मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सैनी ने सभी का धन्यवाद करते हुए कार्यकर्ताओं के बलबूते ही चुनाव जीता जा सकता है।
इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बालम सिंह नेगी, उप ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र प्रधान, सत्यकुमार चौधरी, मास्टर धर्मेंद्र सिंह, ऋषिपाल कश्यप, जिला पंचायत सदस्य अंकित कश्यप, चरण सिंह प्रधान, दीपक, प्रमोद सैनी, गुरदीप, संजय सरदार, मोर्चे के मंडल अध्यक्ष दीपक रावत, सुशील पंवार, श्यामलाल प्रधान, चंडी प्रसाद, नीतेश, नरेश, गुड्डी कश्यप, तेजपाल चौहान, ऋषिपाल राठौर के साथ सभी बूथों के अध्यक्ष शामिल हुए।
Trending
- लक्सर लूट कांड का खुलासा:पुराना नौकर निकला मास्टरमाइंड, तीन आरोपी गिरफ्तार,₹1.85 लाख नकद, बाइक बरामद
- सुल्तानपुर आदमपुर में संत शिरोमणि रविदास जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा
- संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती पर हरीश रावत व अनुपमा रावत का ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा, लोगों को दी शुभकामनाएं
- विधायक मो. शहजाद व नगर पालिका अध्यक्ष नीटू ने गन्ना मूल्य व प्रोत्साहन राशि को समय पर भुगतान को लेकर मिल प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन
- नेहन्दपुर सुठारी में आधी रात लगा फ्लैक्सी बोर्ड, दो समुदायों में तनाव की आशंका, ग्रामीणों ने एसडीएम लक्सर को सौंपा ज्ञापन
- ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को कृषि ऋण माफी व मुआवजे की मांग, विधायक अनुपमा रावत ने मुख्यमंत्री धामी को लिखा पत्र
- यूसीसी में श्रेष्ठ प्रदर्शन पर नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर की अधिशासी अधिकारी प्रियंका ध्यानी को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित
- महाराजा भागीरथी विशाल सैनी सभा की बड़ी बैठक,आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन, समाज की राजनीतिक एकजुटता पर जोर
