हरिद्वार। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने वेद मंदिर में जनता दरबार लगाकर किसानों के साथ आमजन की समस्या सुनी। किसानों ने ओलावृष्टि से हुए नुकसान के बदले में मुआवजा, अतिरिक्त गन्ने के लिए एग्रीमेंट कराने की मांग उठाई। स्वामी यतीश्वरानंद ने सहायक गन्ना आयुक्त को किसानों की समस्या से अवगत कराते हुए तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए।
बृहस्पतिवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने जनता दरबार लगाकर समस्याएं सुनी। लालढांग, पथरी, लक्सर, नारसन, भगवानपुर, झबरेड़ा क्षेत्र के अनिल चौधरी, योगेश चौधरी, हिमांशु पंवार, रवि प्रधान आदि किसानों ने बताया कि उनके क्षेत्र में पिछले सप्ताह हुई बारिश से फसलों में नुकसान हुआ है। उन्होंने ओलावृष्टि होने से फसलों के हुए नुकसान के बदले में मुआवजा दिलाने की मांग उठाई। किसानों ने बताया कि उनके पास पर्ची से ज्यादा गन्ना की फसल खेतों में खड़ी है, ऐसे में अतिरिक्त पर्ची जारी करने के लिए एग्रीमेंट करने की जरूरत है। स्वामी यतीश्वरानंद ने किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से जिले में सभी तहसीलों के ग्रामों में ओलावृष्टि से हुए नुकसान के आकलन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूरी रिपोर्ट तत्काल तैयार कर शासन में भेजी, ताकि समय रहते हुए किसानों को राहत धनराशि उपलब्ध कराई जा सके। राजागार्डन, मिस्सरपुर, जमालपुर कलां निवासियों के साथ मुकुल, श्यामलाल, आकाश, शोभित चौहान, विशाल सैनी ने मांग उठाई कि उनके क्षेत्र में जल जीवन मिशन से पानी की टंकी भी बन गई है और पाइप लाइन भी बिछा दी गई है, लेकिन अभी तक पानी के कनेक्शन नहीं हुए है और न ही पानी की आपूर्ति शुरू की गई है, ऐसे में उन्हें पानी की समस्या उठानी पड़ रही है। आशीष पाल, मृदुल बत्रा, लोकेंद्र, हरिलाल ने अपनी—अपनी समस्याएं बताई, जिन्हें स्वामी यतीश्वरानंद ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कार्रवाई को निर्देश दिए। स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐतिहासिक फैसलों से सभी वर्ग के लोगों को फायदा पहुंच रहा है। उन्होंने सभी को मिशन—2024 के लिए बूथ स्तर पर काम करने को सुझाव दिए।
Trending
- हरिद्वार ग्रामीण सीट पर बढ़ी सियासी हलचल! बसपा में शामिल हुए हाजी इरशाद अंसारी, विधानसभा चुनाव लड़ने के मिले बड़े संकेत
- सोलानी का जलस्तर बढ़ने से गांवों में जलभराव, विधायक मो.शहजाद ने मौके पर पहुंचकर शुरू कराया राहत कार्य
- अमजा में नई टीम का गठन! हरिद्वार और लक्सर इकाई को मिले नए पदाधिकारी, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव
- लक्सर में रायसी और कस्बा बाजार चौकी को मिला नया भवन, एसएसपी ने किया उद्घाटन,पुलिसकर्मियों को मिली बेहतर सुविधा
- हरिद्वार ग्रामीण को अनुपमा रावत की बड़ी सौगात, ₹1.06 करोड़ से बनेगी घोसीपुरा–अंबुवाला की नई सड़क, ग्रामीणों में खुशी की लहर
- सुल्तानपुर आदमपुर में दर्दनाक हादसा, रेड़ा पलटने से चालक की मौत
- इमाम हुसैन की याद में निकले ताजिये: सुल्तानपुर आदमपुर में मोहर्रम शांतिपूर्ण संपन्न, सुरक्षा के लिए पुलिस रही मुस्तैद
- “कलम के सिपाहियों ने निभाया समाजसेवा का फर्ज! निर्जला एकादशी पर लक्सर प्रेस क्लब ने राहगीरों को पिलाया मीठा पानी
