हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद पर एक बार फिर भरोसा जताया है। उन्हें पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें हरिद्वार से स्वामी यतीश्वरानंद को यह अहम जिम्मेदारी दी गई।
प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद वे वेद मंदिर आश्रम पहुंचे, जहां जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में उत्साह साफ झलक रहा था।
स्वामी यतीश्वरानंद ने इस दायित्व के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी और कार्यकर्ताओं की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे।
स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, महामंत्री संजीव चौधरी, उपाध्यक्ष लव शर्मा, राजीव शर्मा, अनिल अरोड़ा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान, मंडल अध्यक्ष विवेक चौहान, सुशील पवार, विक्रम सिंह चौहान, धर्मेंद्र प्रधान, सरवन चौहान, पार्षद अनुज सिंह, सतविंदर सिंह रिंकी राजपूत, चेतन कोचर, अंकित चौधरी, अंकित चौहान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।