हरिद्वार/ आज बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें लक्सर बसपा विधायक मोहम्मद शहज़ाद सहित प्रदेश व जनपद के पदाधिकारियों भी शामिल हुए। इस बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि बीते दिनों 08 फरवरी 2024 को हल्द्वानी जनपद नैनीताल में धार्मिक स्थल को लेकर जो निंदनीय घटना घटी है। जिसमें कई व्यक्तियों की जान चली गई है और सैकड़ो लोग घायल होने के साथ-साथ सरकारी सम्पत्ति को भी नुकसान हुआ है। जिसका संज्ञान लेकर कु० मायावती पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी ने भी गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यदि उत्तराखण्ड सरकार समय रहते सतर्क रहती तो इस घटना को रोका जा सकता था मगर ऐसा नही हुआ है। उन्होंने इस पर मांग करते हुए कहा कि इस हिंसक घटना की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और अमन चैन कायम करने की कार्यवाही भी की जाए। जिससे निर्दोष व्यक्तियों को न्याय मिल सके व भारत के संविधान पर सभी का विश्वास कायम रहे। वही जिसको लेकर आज उत्तराखंड प्रदेश कार्यालय पर लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद व बसपा पदाधिकारीयो ने जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय के पदेन मा० न्यायाधीश की अध्यक्षता में गठित कमेटी से निष्पक्ष जांच कराने की प्रार्थना की है।
Trending
- गुर्जर बस्ती में पूर्व सीएम हरीश रावत का जोरदार स्वागत, बोले- जनता कांग्रेस के पक्ष में लेगी निर्णय
- विधानसभा चुनाव से पहले बसपा को झटका, डॉ. नाथीराम ने पार्टी से दिया इस्तीफा
- विधानसभा चुनाव से पहले बसपा को झटका, डॉ. नाथीराम ने पार्टी से दिया इस्तीफा
- मोहम्मदपुर कुन्हारी में खुला ‘दावत-ए-खास’, चिकन की 40 वैरायटी होंगी उपलब्ध
- हरिद्वार में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: प्रेम प्रसंग के विवाद में गोपाल की हत्या, दंपती गिरफ्तार
- लक्सर में बसपा की मिशन-2027 बैठक:बूथ मजबूत करने पर फोकस, विधायक शहजाद ने कार्यकर्ताओं से की एकजुटता की अपील
- अंकिता भंडारी को न्याय के लिए एकजुट हुए कांग्रेसी, विधायक अनुपमा रावत ने जलाया दीया
- लक्सर पुलिस ने दो बाइक चोर दबोचे, पांच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद
