हरिद्वार। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा शुरू होने से पूर्व श्री देव इंटर कॉलेज पथरी में हुए हवन में आहूति देकर परीक्षार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए कामना की। उन्होंने बोर्ड की परीक्षा के लिए लगन से पढ़ाई के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में व्यवहार और संस्कार जरूरी है, इनसे ही व्यक्ति महान बनता है।
शनिवार को ग्राम पंचायत पथरी के श्री देव इंटर कॉलेज में बोर्ड की परीक्षा होने से पूर्व हवन किया गया। हवन में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने आहूति दी और परीक्षार्थियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आज शिक्षा का महत्व ज्यादा बढ़ गया है और प्रतियोगी परीक्षाओं में कंप्टीशन बढ़ गया है। ऐसे में पढ़ाई पर ज्यादा फोकस करने की जरूरत है। उन्होंने परीक्षा के समय में मोबाइल से दूर रहने को कहा, उन्होंने कहा कि मोबाइल का केवल परीक्षा की तैयारी के लिए उपयोग करें, अनावश्यक में समय बर्बाद न करें। यह परीक्षा ही नहीं, बल्कि आपके भविष्य को निर्धारित करेगी। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ—साथ शारीरिक व्यायाम भी अवश्य करें, ताकि पढ़ाई से मन न भटके। उन्होंने सभी परीक्षार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए संस्था में शिक्षा व्यवस्था की सुधार के लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
प्रधानाचार्य सत्यप्रकाश राणा ने परीक्षा में सफल होने के टीप्स देते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान विचलित या निराश न हो। मन लगाकर एकचित होकर तैयारी करें। श्री देव इंटर कॉलेज पथरी के प्रबंधक मंजू देवी ने सभी का आभार जताते हुए शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बालम सिंह नेगी, उप प्रमुख धर्मेद्र चौधरी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अरविन्द कुमार, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सतीश कुमार, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विजय चौहान, बलवंत पवार, श्यामसुंदर चौहान, रमेश ममगई, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा दीपक रावत, राजकुमार चौधरी, शुभम चौधरी, राजू, सोनी, ब्रहमपाल आदि शामिल हुए।
Trending
- हरिद्वार ग्रामीण सीट पर बढ़ी सियासी हलचल! बसपा में शामिल हुए हाजी इरशाद अंसारी, विधानसभा चुनाव लड़ने के मिले बड़े संकेत
- सोलानी का जलस्तर बढ़ने से गांवों में जलभराव, विधायक मो.शहजाद ने मौके पर पहुंचकर शुरू कराया राहत कार्य
- अमजा में नई टीम का गठन! हरिद्वार और लक्सर इकाई को मिले नए पदाधिकारी, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव
- लक्सर में रायसी और कस्बा बाजार चौकी को मिला नया भवन, एसएसपी ने किया उद्घाटन,पुलिसकर्मियों को मिली बेहतर सुविधा
- हरिद्वार ग्रामीण को अनुपमा रावत की बड़ी सौगात, ₹1.06 करोड़ से बनेगी घोसीपुरा–अंबुवाला की नई सड़क, ग्रामीणों में खुशी की लहर
- सुल्तानपुर आदमपुर में दर्दनाक हादसा, रेड़ा पलटने से चालक की मौत
- इमाम हुसैन की याद में निकले ताजिये: सुल्तानपुर आदमपुर में मोहर्रम शांतिपूर्ण संपन्न, सुरक्षा के लिए पुलिस रही मुस्तैद
- “कलम के सिपाहियों ने निभाया समाजसेवा का फर्ज! निर्जला एकादशी पर लक्सर प्रेस क्लब ने राहगीरों को पिलाया मीठा पानी
