लक्सर/ विधानसभा क्षेत्र में बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद चौमुखी विकास कार्य करने के पथ पर लगातार अग्रसर नज़र आ रहे है। जिसके चलते आज लक्सर विधायक मोहम्मद सहशद द्वारा राज्य योजना वर्ष 2023-24 के अंतर्गत ग्राम खड़ंजा कुतुबपुर में रायसी लक्सर मार्ग पर स्थित मदरसे से रेलवे फाटक की ओर लगभग 500 मीटर क्षतिग्रस्त सड़क का पुन:निर्माण कार्य किये जाने हेतु वाले स्वीकृत मार्ग का कार्य शुरू कराया गया है। जिसमें इस मार्ग का निर्माण कार्य लगभग 40 लाख रुपये की लागत से शुरू कराया गया है। यह मार्ग कई गांव को जोड़ता है और ग्रामीणों द्वारा इस मार्ग को बनवाए जाने की मांग काफी लंबे समय से की जा रही थी। इस दौरान विधायक मोहम्मद शहजाद ने बताया कि विधानसभा के अधिकतर गांव में सड़कों का कार्य नही हुआ था। जिससे गांव के ग्रामीणों सहित आवाजाही करने वाले लोगो को काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा था। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के अन्य गाँव में भी सड़क बनाए जाने की मांग की जा रही थी। इस दौरान ग्रामीणों ने लक्सर विधानसभा बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद का फूल मालाओं से जोर दार स्वागत किया। इसके बाद विधायक मोहम्मद शहजाद के द्वारा ग्रामीणों से फीता कटवाकर मार्ग के निर्माण कार्य का शिलान्यास कराया गया।
Trending
- 112 पर झूठी लूट की सूचना देना पड़ा भारी: ₹2.5 लाख और वाहन लूट की कहानी निकली फर्जी, भगवानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- फायरिंग कांड का खुलासा: सत्संगी बाबा मंगत दास मास्टरमाइंड गिरफ्तार, पिस्तौल बरामद
- सुल्तानपुर आदमपुर में भाजपा की जीत पर जश्न, पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने दी बधाई
- बहादरपुर फाटक पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की चपेट में आई 12 वर्षीय छात्रा की मौत, क्षेत्र में आक्रोश
- बहादरपुर फाटक पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की चपेट में आई 12 वर्षीय छात्रा की मौत, क्षेत्र में आक्रोश
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि, लक्सर के विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा
- सुल्तानपुर आदमपुर में जल निकासी समस्या पर उठी आवाज, सभासदों ने विधायक मो. शहजाद को सौंपा ज्ञापन
- सत्संग की आड़ में साजिश: बाबा निकला शूटआउट का मास्टरमाइंड, चेले की गिरफ्तारी से खुली परतें, बाबा फरार
