लक्सर में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने अपने कार्यों का बहिष्कार करतें हुए पांच सत्रीय मांगो को लेकर बाल विकास परियोजना कार्यालय पर धारना प्रदर्शन किया। जिसमें उन्होंने बताया कि पांच दिन बीत जाने के बाद भी कोई अधिकारी व भाजपा नेता हमारी सुध लेने नही आया और चुनाव के दौरान घर-घर हाथ जोड़कर घूमते है। उन्होंने बताया कि हमारे द्वारा लक्सर पूर्व भाजपा विधायक संजय गुप्ता, डी.एम धीरज सिंह गब्र्याल, एसडीएम लक्सर गोपाल सिंह चौहान को पत्र देकर अपनी मांगों को पूरा कराने की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा महिला शक्तिकरण कार्यक्रम के दौरान हमारे मानदेय में 1800 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। जिसमे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आश्वासन दिया गया था कि अगर हमारी सरकार बनती है तो आपके मानदेय को बढ़ाकर 18 हजार रुपए कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद भाजपा सरकार अपनी बातों से मुकर रही है और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाव का नारे लगाने वाली सरकार आज महिलाओ का शोषण कर रही है। उन्होंने जब-जब धामी डरता है पुलिस को आगे करता है और जिस देश की नारी सड़कों पर उस देश का आलम क्या होगा नारी शोषण बंद करो सहित धामी सरकार मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए। उन्होंने कहा कि जब कोई कार्यक्रम होता है तो सरकार महिलाओं को बुलाने के लिए गाड़िया भेजती है और जब महिलाएं सड़कों पर बैठती है तब सरकार उनपर कोई ध्यान नही देती। उन्होंने भाजपा सरकार को बदलने के नारे लगाते हुई कहां की अगर हम सरकार बना सकते है तो गिरा भी सकते है।
Trending
- गुमशुदगी की गुत्थी सुलझी तो खुला खौफनाक राज! अंकित की हत्या कर बाइक से बांधा शव, गंगा में डुबोया; 4 आरोपी गिरफ्तार
- हरिद्वार ग्रमीण में फार्म-7 के दुरुपयोग से वोट काटने का आरोप, अनुपमा रावत ने दी धरने की चेतावनी
- हरिद्वार ग्रामीण में वोटों पर आपत्ति को लेकर विधायक अनुपमा रावत ने उठाए सवाल, प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की
- हरियाली तीज पर चंदन पैलेस में दिखा महिलाओं का जलवा, जन निर्माण पार्टी के कार्यक्रम में उमड़ा सैलाब
- सुल्तानपुर आदमपुर में SIR के तहत नोटिसों की सुनवाई, दोपहर तक 168 मामलों का निस्तारण
- बुक्कनपुर में आजाद समाज पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन, बसपा छोड़ सैकड़ों समर्थकों संग शामिल हुए गुलफाम अंसारी
- विधायक अनुपमा रावत के प्रयास लाए रंग, लालढांग और धनपुरा के सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर
- सुल्तानपुर आदमपुर में 100 नशीले कैप्सूल के साथ युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज
