भगवानपुर । अधिवक्ता एसोसिएशन भगवानपुर के सचिव व वरिष्ठ अधिवक्ता हिमांशु कश्यप ने पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए हिन्दी दैनिक ‘ग्रामीण तहकीकात’ अखबार के संपादक नवीन कुमार को डायरी और पेन भेंट कर सम्मानित किया।
अधिवक्ता चैंबर में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान हिमांशु कश्यप ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और हिन्दी दैनिक ”ग्रामीण तहकीकात” समाचार पत्र निष्पक्षता के साथ समाज की समस्याओं को प्रमुखता से उठा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की खबरों को शासन-प्रशासन तक पहुँचाने में इस समाचार पत्र की भूमिका सराहनीय है।
सम्मान समारोह के दौरान क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और न्यायपालिका व मीडिया के अंतर्संबंधों पर भी चर्चा की गई। अधिवक्ता हिमांशु कश्यप ने कहा कि समाज को सही दिशा देने में अधिवक्ताओं और पत्रकारों का बड़ा योगदान होता है। दोनों ही वर्ग समाज के पीड़ित और वंचित तबके को न्याय दिलाने का कार्य करते हैं।
इस सम्मान के लिए ‘ग्रामीण तहकीकात’ के संपादक नवीन कुमार ने बार एसोसिएशन के सचिव हिमांशु कश्यप का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के सम्मान से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करने का उत्साह और बढ़ता है। अखबार भविष्य में भी जनहित के मुद्दों और सच्चाई को निडरता के साथ प्रकाशित करता रहेगा।
Trending
- लक्सर प्रेस क्लब का ऐलान: तहसील कर्मचारी पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 मई को बड़ा आंदोलन
- गुज्जर बस्ती में भाजपा को झटका, विधायक अनुपमा रावत के नेतृत्व में कई सम्मानित लोगों ने कांग्रेस का थामा दामन
- सुल्तानपुर आदमपुर की बेटी समर फातिमा ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, जामिया मिलिया व एशियन स्कूल में पाई सफलता
- महाराजा भगीरथ जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, विधायक मो. शहजाद ने किया स्वागत
- NEET पेपर लीक व महंगाई को लेकर सुल्तानपुर आदमपुर में उबाल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका
- 112 पर झूठी लूट की सूचना देना पड़ा भारी: ₹2.5 लाख और वाहन लूट की कहानी निकली फर्जी, भगवानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- फायरिंग कांड का खुलासा: सत्संगी बाबा मंगत दास मास्टरमाइंड गिरफ्तार, पिस्तौल बरामद
- सुल्तानपुर आदमपुर में भाजपा की जीत पर जश्न, पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने दी बधाई
