हरिद्वार :बसपा विधायक मो शहजाद संत शिरोमणि रविदास जयंती के अवसर पर लक्सर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए और शोभायात्रा का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने संत शिरोमणि रविदास जी को शीश झुका कर उन्हें पुष्प अर्पित किए।बसपा विधायक मो शहजाद ने कहा कि संत रविदास ने जीवन की अमूल्य सीख प्रदान की है। उन्होंने मानव जीवन में गुणों को सर्वोपरि माना है, न कि जाति-धर्म को, संत रविदास के दोहे जीवन को चरित्रवान, सूझवान और बौद्धिक कौशल को निखारते हुए मन को निर्मल और उदारता प्रदान करते हैं। क्योंकि संत रविदास जी कहते हैं,मन ही पूजा मन ही धूप-मन ही सेऊं सहज स्वरूप' अर्थात निर्मल मन में ही भगवान वास करते हैं। यदि मन में किसी के प्रति बैर-भाव नहीं है, कोई लालच या द्वेष नहीं है तो मन ही भगवान का मंदिर, दीपक और धूप है। बसपा विधायक मो शहजाद ने कहा कि संत रविदास जी का दोहा,मन चंगा तो कठौती में गंगा’, मन की पवित्रता बारे ही बताता है। क्योंकि पवित्र मन में मां गंगा' एक कठौती में भी आ जाती है। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने कर्म को प्रधान बताते हुए कहा है किकर्म करना हमारा धर्म है तो फल पाना हमारा सौभाग्य है’।
बसपा विधायक मो शहजाद ने शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं/भक्तों के साथ सद्भाव, भाईचारे, एकता और अध्यात्म संबंधी बातचीत भी की। विधानसभा क्षेत्र लकसर के विभिन्न ग्रामो में उपस्थिति दर्ज करा कर , क्षेत्रवासियों को गुरु पर्व की शुभकामनायें दी।
Trending
- सोलानी का जलस्तर बढ़ने से गांवों में जलभराव, विधायक मो.शहजाद ने मौके पर पहुंचकर शुरू कराया राहत कार्य
- अमजा में नई टीम का गठन! हरिद्वार और लक्सर इकाई को मिले नए पदाधिकारी, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव
- लक्सर में रायसी और कस्बा बाजार चौकी को मिला नया भवन, एसएसपी ने किया उद्घाटन,पुलिसकर्मियों को मिली बेहतर सुविधा
- हरिद्वार ग्रामीण को अनुपमा रावत की बड़ी सौगात, ₹1.06 करोड़ से बनेगी घोसीपुरा–अंबुवाला की नई सड़क, ग्रामीणों में खुशी की लहर
- सुल्तानपुर आदमपुर में दर्दनाक हादसा, रेड़ा पलटने से चालक की मौत
- इमाम हुसैन की याद में निकले ताजिये: सुल्तानपुर आदमपुर में मोहर्रम शांतिपूर्ण संपन्न, सुरक्षा के लिए पुलिस रही मुस्तैद
- “कलम के सिपाहियों ने निभाया समाजसेवा का फर्ज! निर्जला एकादशी पर लक्सर प्रेस क्लब ने राहगीरों को पिलाया मीठा पानी
- सुल्तानपुर आदमपुर में शांति समिति की बैठक:मोहर्रम को लेकर पुलिस ने दिए सुरक्षा संबंधी निर्देश, सौहार्द बनाए रखने की अपील
