लक्सर/ कोतवाली पुलिस तीन साल से फरार चल रहे एक पांच हज़ार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार इनामी आरोपी का नाम आकाश पुत्र रूपचन्द निवासी इब्राहिमपुर थाना पथरी बताया जा रहा है। यह आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार पिछले तीन साल से फरार चल रहा था। वही गिरफ्तार आरोपी पर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। जिसके चलते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए निर्देशित किया गया था। जिसके अनुपालन में कोतवाली लक्सर पुलिस ने वंचित इनामी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए अलग-अलग पुलिस टीम गठित की गई थी। गठित पुलिस टीम के द्वारा वांछित व इनामी आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। लक्सर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि आरोपी पर तीन वर्ष पूर्व कोतवाली थाना में अपर्हता का मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमे गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी अपर्हता को छिपाकर रखने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। वही एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर पांच हजार के वांछित ईनामी आरोपी आकाश को गिरफ्तार किया गया है। वही लक्सर पुलिस ने मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अपर्हता को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार इनामी आरोपी आकाश को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
Trending
- हरिद्वार ग्रामीण सीट पर बढ़ी सियासी हलचल! बसपा में शामिल हुए हाजी इरशाद अंसारी, विधानसभा चुनाव लड़ने के मिले बड़े संकेत
- सोलानी का जलस्तर बढ़ने से गांवों में जलभराव, विधायक मो.शहजाद ने मौके पर पहुंचकर शुरू कराया राहत कार्य
- अमजा में नई टीम का गठन! हरिद्वार और लक्सर इकाई को मिले नए पदाधिकारी, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव
- लक्सर में रायसी और कस्बा बाजार चौकी को मिला नया भवन, एसएसपी ने किया उद्घाटन,पुलिसकर्मियों को मिली बेहतर सुविधा
- हरिद्वार ग्रामीण को अनुपमा रावत की बड़ी सौगात, ₹1.06 करोड़ से बनेगी घोसीपुरा–अंबुवाला की नई सड़क, ग्रामीणों में खुशी की लहर
- सुल्तानपुर आदमपुर में दर्दनाक हादसा, रेड़ा पलटने से चालक की मौत
- इमाम हुसैन की याद में निकले ताजिये: सुल्तानपुर आदमपुर में मोहर्रम शांतिपूर्ण संपन्न, सुरक्षा के लिए पुलिस रही मुस्तैद
- “कलम के सिपाहियों ने निभाया समाजसेवा का फर्ज! निर्जला एकादशी पर लक्सर प्रेस क्लब ने राहगीरों को पिलाया मीठा पानी
