लक्सर के रायसी में बीती रात ट्रेक्टर ने एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे युवक की मौके दर्दनाक मौत हो गई पुलिस ने शव को पीएम के लिये भेज दिया था शव के पोस्टमार्टम से वापस आने के बाद मामला उस समय गरमा गया जब पीड़ित परिजन रायसी पुलिस चौकी पहुंचे और वहां उन्होंने ट्रैक्टर चालक व ट्रैक्टर नहीं पाया उन्होंने मामले की जानकारी लक्सर पुलिस से करने की कोशिश की लेकिन उन्हें कोई संतुष्ट जवाब नहीं मिला गुस्साए परिजनों ने सैकड़ो महिला पुरुषों के साथ शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया है सड़क पर बैठे लोगों का कहना है कि जो ट्रैक्टर पुलिस दिखा रही है यह वह ट्रैक्टर नहीं है पुलिस महिंद्रा ट्रैक्टर अपनी हिरासत में दिखा रही है जबकि घटना के समय दूसरा ट्रैक्टर था जो कि नया था हिरासत में दिखाया गया ट्रैक्टर बेहद पुराना है परिजनों का आरोप है कि मामले को रफा दफा करना चाहती है जब तक पुलिस ट्रैक्टर व उसके चालक को गिरफ्तार नहीं करेगी तब तक वह चैन से नहीं बैठेंगे मौके पर फोर्स पहुंच गई है और जाम खुलवाने की कोशिश की जा रही है लेकिन पीड़ित परिजन व उनके साथी किसी भी तरह बात मानने को अभी तक तैयार नहीं हुए हैं
Trending
- टिहरी बांध विस्थापितों को मालिकाना हक न मिलने पर विधायक अनुपमा रावत का 2 मार्च को उपवास ऐलान
- मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन ने धर्म के नाम पर हिंसा पर जताई चिंता, डीजीपी को लिखा पत्र
- हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा,4 युवतियों सहित 7 फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार
- विधायक अनुपमा रावत की मौजूदगी में अकोढ़ा खुर्द में कांग्रेस कमेटी की बैठक, संगठन मजबूती और जनसमस्याओं पर मंथन
- रोजा तोड़कर पुलिस जवान इमरान अली ने किया रक्तदान, महिला की बचाई जान
- लक्सर वार्ड-8 में राशन ट्रांसफर पर हंगामा, पुलिस पहुंची; राशन डीलर सुषमा देवी ने मांगी निष्पक्ष जांच
- हरिद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा: मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान से फर्जी आधार-मार्कशीट बनाने वाला गिरफ्तार
- प्रोजेक्ट अमृत के तहत बाण गंगा की सफाई, विधायक शहजाद ने किया श्रमदान
