हरिद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा: मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान से

हरिद्वार। कप्तान नवनीत सिंह की अगुवाई में चलाए जा रहे सत्यापन अभियान के तहत थाना सिडकुल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी दस्तावेज बनाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान की आड़ में आधार कार्ड, मार्कशीट समेत अन्य कूटरचित दस्तावेज तैयार कर रहा था।


पिपलेश्वर मंदिर के पास चल रहा था फर्जीवाड़े का खेल
पुलिस टीम ने 22 फरवरी 2026 को थाना सिडकुल क्षेत्र के रावली महदूद में पिपलेश्वर मंदिर के पास स्थित एक मोबाइल रिपेयरिंग दुकान पर छापेमारी की। जांच के दौरान एक युवक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मदद से फर्जी आधार कार्ड और हाईस्कूल की अंकतालिकाएं बनाता हुआ पकड़ा गया।
बाहरी राज्यों के लोगों को बना रहा था “उत्तराखंड निवासी”
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम पुनीत कुमार (28 वर्ष) निवासी कासमाबाद, जिला बिजनौर (उ.प्र.) बताया। वह सिडकुल में नौकरी के लिए आने वाले बाहरी राज्यों के लोगों के दस्तावेजों में नाम-पता और उम्र बदलकर उन्हें उत्तराखंड का निवासी दर्शाते हुए फर्जी आधार कार्ड और अन्य कागजात तैयार करता था।

https://devbhumiganga.com/wp-content/uploads/2026/02/1003223597.mp4


आरोपी से तलाशी के दौरान पुलिस ने मौके से बरामद किया समान01 लैपटॉप (सिल्वर),01 लैपटॉप चार्जर,01 कलर प्रिंटर-स्कैनर
01 की-बोर्ड,04 आधार कार्ड (02 कूटरचित),09 हाईस्कूल अंकतालिकाओं की कूटरचित प्रतियां
बरामद की हैं।
मामले में थाना सिडकुल में संबंधित धाराओ में मुकदमा दर्ज किया गया है।
लगातार मिल रहे सकारात्मक परिणाम
पुलिस मुख्यालय के निर्देश और एसएसपी के पर्यवेक्षण में जनपद हरिद्वार में चल रहे सघन सत्यापन अभियान के तहत यह बड़ी सफलता मानी जा रही है। पुलिस का कहना है कि अभियान आगे भी जारी रहेगा और फर्जी दस्तावेज तैयार करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version