हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में बोर्ड परीक्षा के दौरान बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। राजकीय इंटर कॉलेज सलेमपुर में मंगलवार को हाईस्कूल हिंदी विषय की परीक्षा चल रही थी। परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षकों को कुछ परीक्षार्थियों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। पहचान पत्र और प्रवेश पत्र का मिलान करने पर खुलासा हुआ कि चार युवतियां और तीन युवक वास्तविक परीक्षार्थियों के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे।
जांच में पाया गया कि आरोपितों ने मूल परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्रों पर अपने फोटो चस्पा कर लिए थे और उसी के आधार पर परीक्षा कक्ष में प्रवेश किया। मामला सामने आते ही केंद्र व्यवस्थापक ने तत्काल प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र द्विवेदी को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया और सभी सातों आरोपितों को मौके से हिरासत में ले लिया गया। एक अन्य संदिग्ध परीक्षार्थी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
प्रधानाचार्य की लिखित तहरीर पर पुलिस ने सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपितों के कब्जे से फर्जी प्रवेश पत्र और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पुलिस पूछताछ में यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस पूरे फर्जीवाड़े के पीछे कोई संगठित गिरोह तो सक्रिय नहीं है।
पकड़े गए आरोपितों में गुलफाम निवासी लालढांग, कृष्ण पाल निवासी रावली महदूद और कैफ निवासी सुल्तानपुर शामिल हैं, जबकि चार युवतियां भी गिरफ्तार की गई हैं। सभी से पूछताछ जारी है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं की निष्पक्षता से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- सुल्तानपुर आदमपुर में ईद मिलादुन्नबी का भव्य जुलूस, नबी की शान में गूंजे नारे, उमड़ा अकीदतमंदों का हुजूम
- ढंडेरा गोलीकांड का खुलासा: पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो गिरफ्तार
- भगवानपुर में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई! सिटी हेल्थ केयर हॉस्पिटल सील, जांच में मचा हड़कंप
- पूर्व विधायक संजय गुप्ता के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब, समर्थकों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत
- लक्सर में 25 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 1200 से अधिक अवसर- रविंद्र सिंह आनंद
- कृषि यंत्र की सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार
- लक्सर कोतवाली में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, खड़गे के कार्यक्रम के बाद कथित शुद्धिकरण पर कार्रवाई की मांग
- हरिद्वार ग्रामीण में जीवित मतदाताओं को मृत दर्शाकर आपत्ति, अपने ही नाम पर खुद आपत्ति का मामला; SIR प्रक्रिया पर उठे सवाल
