जीनियस स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के नन्हें वैज्ञानिकों का कमाल,साइंस एग्जीबिशन में दिखाया ऐसा टैलेंट कि हर कोई रह गया दंग! -

लक्सर। सुल्तानपुर आदमपुर के टिक्कमपुर स्थित जीनियस स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लक्सर विधायक मो. शहजाद उपस्थित रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि दर्शन (जिला पंचायत सदस्य), डॉ. उबेद अली (चिकित्सा अधिकारी), इंजीनियर वासिद अली (P.N.सभासद),मास्टर मुसर्रत अली (P.N.सभासद),इंजीनियर जावेद अनवर तथा सुलेमान अली (पूर्व उप प्रमुख) भी मौजूद रहे।


प्रदर्शनी में कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं ने वायरलेस इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन, रोड सेफ्टी, भूकंप अलार्म, चंद्रयान-3, आधुनिक सिंचाई तकनीक, वॉटर हार्वेस्टिंग एवं मैनेजमेंट, वॉटर पॉल्यूशन, वॉटर ट्रीटमेंट सिस्टम, सोलर पावर जनरेशन और हाइड्रो इलेक्ट्रिसिटी सहित अनेक वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत किए। बच्चों ने अपने मॉडल बेकार कार्डबोर्ड, कागज, बोतल, पाइप, लाइट और लकड़ी जैसे साधारण सामग्रियों से तैयार कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

https://devbhumiganga.com/wp-content/uploads/2026/02/1003241841.mp4


अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर बच्चों की प्रतिभा की सराहना की। छात्रों ने बारी-बारी से अपने मॉडल की कार्यप्रणाली समझाकर सभी को प्रभावित किया।

https://devbhumiganga.com/wp-content/uploads/2026/02/1003241862.mp4


स्कूल के प्रिंसिपल पुनीत ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना और उनके आत्मविश्वास को मजबूत करना है। स्कूल कोऑर्डिनेटर जुल्फकार अली ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।
स्कूल प्रबंधक हिना नावेद ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version