हरिद्वार ग्रामीण में होली मिलन समारोह: स्वामी यतीश्वरानंद ने

हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के रानीमजरा स्थित रूपराज बैंक्विट हॉल में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह का संचालन एवं नेतृत्व मंडल अध्यक्ष सुशील पावर ने किया।
दोपहर 12 बजे शुरू हुआ कार्यक्रम करीब ढाई बजे तक चला। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण समारोह में पहुंचे। पारंपरिक ढंग से एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी गईं। आयोजन स्थल को रंग-बिरंगे फूलों और सजावट से आकर्षक रूप दिया गया था। उपस्थित लोगों के लिए जलपान की भी समुचित व्यवस्था की गई।


मंच से वक्ताओं ने जहां सभी को होली की बधाई दी, वहीं वर्ष 2027 में स्वामी यतीश्वरानंद को पुनः विधायक के रूप में देखने का आह्वान भी किया।

https://devbhumiganga.com/wp-content/uploads/2026/03/1003249402.mp4


अपने संबोधन में स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि होली का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि सभी मिल-जुलकर त्योहार मनाएं और समाज में एकता का संदेश दें। उन्होंने युवाओं को नशे और बुरी आदतों से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा कि बच्चों को सही संस्कार देना और उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
इस अवसर पर दीपक सैनी, शेशराज सैनी, रामलाल नायक, नीरज सैनी, नितेश प्रजापति, संदीप राठौर, ललित सैनी (महामंत्री), श्यामलाल राठौर, सतीश नायक सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य लोग और ग्रामीण मौजूद रहे। समारोह सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version