लक्सर।उत्तराखंड विधानसभा सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण में लक्सर विधानसभा क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण समस्याओं और विकास कार्यों का उल्लेख न होने पर लक्सर विधायक मो.शहजाद ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि लक्सर क्षेत्र की जनता लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों की प्रतीक्षा कर रही है, लेकिन दुर्भाग्यवश इन जमीनी मुद्दों को अभिभाषण में स्थान नहीं मिला।
विधायक शहजाद ने कहा कि वह सदन के माध्यम से लक्सर की जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाएंगे और क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं व लंबित विकास कार्यों की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र के विकास और जनता के हितों से जुड़े मुद्दों पर सरकार से जवाब और समाधान की मांग की जाएगी।
उन्होंने कहा कि लक्सर की जनता की अपेक्षाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे लंबे समय से लंबित हैं, जिन पर सरकार को गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है।
विधायक ने कहा कि वह सदन के भीतर और बाहर लक्सर की जनता के अधिकारों और विकास कार्यों के लिए पूरी मजबूती के साथ आवाज उठाते रहेंगे, ताकि क्षेत्र की समस्याओं का जल्द समाधान हो सके।
Trending
- लक्सर प्रेस क्लब का ऐलान: तहसील कर्मचारी पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 मई को बड़ा आंदोलन
- गुज्जर बस्ती में भाजपा को झटका, विधायक अनुपमा रावत के नेतृत्व में कई सम्मानित लोगों ने कांग्रेस का थामा दामन
- सुल्तानपुर आदमपुर की बेटी समर फातिमा ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, जामिया मिलिया व एशियन स्कूल में पाई सफलता
- महाराजा भगीरथ जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, विधायक मो. शहजाद ने किया स्वागत
- NEET पेपर लीक व महंगाई को लेकर सुल्तानपुर आदमपुर में उबाल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका
- 112 पर झूठी लूट की सूचना देना पड़ा भारी: ₹2.5 लाख और वाहन लूट की कहानी निकली फर्जी, भगवानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- फायरिंग कांड का खुलासा: सत्संगी बाबा मंगत दास मास्टरमाइंड गिरफ्तार, पिस्तौल बरामद
- सुल्तानपुर आदमपुर में भाजपा की जीत पर जश्न, पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने दी बधाई
