खानपुर में पॉलीटेक्निक स्थापित, दल्लावाला–रुड़की बस सेवा

खानपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। विधायक उमेश कुमार की मांग और प्रयासों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा खानपुर में पॉलीटेक्निक की स्थापना और दल्लावाला से रुड़की तक बस सेवा शुरू करने के आदेश पारित कर दिए गए हैं।


इस महत्वपूर्ण निर्णय से क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे, जिससे उन्हें रोजगार और कौशल विकास के नए रास्ते मिलेंगे। वहीं, दल्लावाला से रुड़की तक बस सेवा शुरू होने से स्थानीय लोगों के आवागमन में सुविधा बढ़ेगी और रोजमर्रा की यात्रा आसान होगी।


विधायक उमेश कुमार ने इस फैसले के लिए मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि वे लगातार क्षेत्र की समस्याओं और आवश्यकताओं को सरकार के समक्ष रखते रहेंगे और आगामी विकास कार्यों को प्राथमिकता दिलाने के लिए प्रयास जारी रहेंगे।
इससे स्पष्ट है कि खानपुर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा और परिवहन के क्षेत्र में तेजी से विकास होगा, जिससे स्थानीय जनता का जीवन और बेहतर होगा।

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version