मासूम की हत्या का खुलासा: सौतेले पिता गिरफ्तार, ₹5 हजार का

मंगलौर (हरिद्वार)। कोतवाली मंगलौर पुलिस ने डेढ़ साल के मासूम की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पुलिस ने ₹5 हजार का इनाम घोषित किया था।
पुलिस के मुताबिक, क्षेत्र निवासी महिला ने अपने पति फैजान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि उसने महिला के पहले पति से जन्मे डेढ़ वर्षीय बच्चे की हत्या कर दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।


मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस टीमों का गठन किया गया। कई स्थानों पर दबिश देने के बावजूद आरोपी लगातार ठिकाने बदलता रहा। इसके चलते पुलिस ने उस पर ₹5 हजार का इनाम घोषित किया।
पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए 20 मार्च को आरोपी फैजान को मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार कर लिया।
⚫ घरेलू विवाद बना हत्या की वजह
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने महिला से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। महिला के पहले पति से हुए बच्चे की जिम्मेदारी को लेकर आरोपी परेशान रहता था।

https://devbhumiganga.com/wp-content/uploads/2026/03/1003313132.mp4


बताया गया कि 17 फरवरी को बच्चे के रोने पर आरोपी ने गुस्से में पहले उसे थप्पड़ मारे, और फिर छाती पर लात मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।
⚖️ न्यायालय में पेशी की तैयारी
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version