सिडकुल में नाबालिग युवतियों से दुर्व्यवहार का मामला, पुलिस

सिडकुल/हरिद्वार। सिडकुल क्षेत्र स्थित एक नामी कंपनी में नाबालिग युवतियों के साथ दुर्व्यवहार और बंधुआ मजदूरी कराने के गंभीर आरोप सामने आने पर हरिद्वार पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। थाना सिडकुल में शिकायत मिलते ही पुलिस ने मुख्य आरोपी कंपनी के प्लांट हेड रजनीश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
मामला तब सामने आया जब 24 मार्च को कार्तिक एंटरप्राइजेज में मशीन पर काम करने वाली कई महिलाओं और युवतियों ने थाना सिडकुल पहुंचकर प्लांट हेड रजनीश शर्मा और अन्य के खिलाफ लिखित तहरीर दी। पीड़िताओं ने आरोप लगाया कि कंपनी प्रबंधन ने दो नाबालिग लड़कियों के आधार कार्ड में उम्र बढ़ाकर उन्हें नौकरी पर रखा और 24 मार्च को उन्हें ऑफिस में बुलाकर तलाशी ली गई। आरोप है कि ऑफिस में उनका दुपट्टा निकालकर जबरन गर्दन में डालकर हाथ-पैर बांधे गए, मारपीट की गई और बेइज्जत किया गया।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।


जांच के दौरान 26 मार्च को मुख्य आरोपी रजनीश शर्मा को पूछताछ के लिए बुलाया गया। उसके मोबाइल की जांच में घटना से संबंधित वीडियो बरामद हुआ। इसके साथ ही कंपनी की फाइलों में पीड़िताओं के मूल आधार कार्ड की फोटोकॉपी में उम्र बढ़ाए जाने का तथ्य भी सामने आया। पुलिस के अनुसार आरोपी नाबालिग युवतियों से वेल्डिंग मशीन जैसे खतरनाक कार्य भी करवा रहा था।
पुलिस ने मुख्य आरोपी रजनीश शर्मा (42), पुत्र महिपाल शर्मा, निवासी रामपुर जेवर, थाना जेवर, गौतमबुद्धनगर (नोएडा), हाल निवासी पीठ बाज़ार, थाना बहादराबाद को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। अन्य आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है।

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version