लक्सर। उत्तराखंड सरकार के दर्जाधारी राज्य मंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि ने शनिवार को लक्सर में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान आगामी 29 मार्च को होने वाले विशाल भंडारे एवं धार्मिक कार्यक्रम की जानकारी दी। प्रेस वार्ता में उन्होंने क्षेत्रवासियों को कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचने का आमंत्रण दिया।
जमदग्नि ने बताया कि माँ भगवती की कृपा से लक्सर स्थित जमदग्नि स्कूल के प्रांगण में इस भव्य कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई है। आयोजन का शुभारंभ आज विद्यालय परिसर में पूर्ण विधि-विधान, मंत्रोच्चार और हवन-पूजन के साथ किया गया।
मुख्य कार्यक्रम 29 मार्च को सुबह 11 बजे से शाम तक जमदग्नि स्कूल प्रांगण में आयोजित होगा।
उन्होंने कहा कि इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य समाज में आपसी एकता, सद्भाव और धार्मिक आस्था को मजबूत बनाना है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग परिवार सहित पहुँचकर माँ भगवती का आशीर्वाद प्राप्त करें और भंडारे का प्रसाद ग्रहण करें।
प्रेस वार्ता के दौरान राज्य मंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि ने राजनीतिक विषय पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, “अगर भारतीय जनता पार्टी ने मुझे लक्सर विधानसभा से टिकट दिया तो मैं चुनाव लड़ूँगा, और यदि टिकट किसी अन्य कार्यकर्ता को मिलता है तो मैं उसका पूरी निष्ठा के साथ समर्थन करूँगा।”
उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने और सकारात्मक वातावरण को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों और गणमान्य व्यक्तियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति की संभावना जताई जा रही है।
Trending
- सुल्तानपुर आदमपुर में ईद मिलादुन्नबी का भव्य जुलूस, नबी की शान में गूंजे नारे, उमड़ा अकीदतमंदों का हुजूम
- ढंडेरा गोलीकांड का खुलासा: पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो गिरफ्तार
- भगवानपुर में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई! सिटी हेल्थ केयर हॉस्पिटल सील, जांच में मचा हड़कंप
- पूर्व विधायक संजय गुप्ता के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब, समर्थकों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत
- लक्सर में 25 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 1200 से अधिक अवसर- रविंद्र सिंह आनंद
- कृषि यंत्र की सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार
- लक्सर कोतवाली में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, खड़गे के कार्यक्रम के बाद कथित शुद्धिकरण पर कार्रवाई की मांग
- हरिद्वार ग्रामीण में जीवित मतदाताओं को मृत दर्शाकर आपत्ति, अपने ही नाम पर खुद आपत्ति का मामला; SIR प्रक्रिया पर उठे सवाल
