हरिद्वार/हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा की जनता के हित व क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करने वाली हरिद्वार ग्रामीण की विधायक अनुपमा रावत ने रविवार को क्षेत्रवासियों की मांगों और जरूरतों के अनुसार लगभग 37लाख 71हजार रुपये से ग्राम जमालपुर, मिस्सरपुर, फेरुपुर, धारीवाला,अम्बुवाला अम्बेडकर बस्ती,
फूल गढ़, गोविन्द गढ़, दुर्गा गढ़ गावों में बनने वाली सडको व हैंडपम्पो के विभिन्न विकास कार्यों को विधायक निधि के द्वारा विकास कार्यों का शिलान्यास एवं ग्रामीण जनों से फीता कटवाकर उद्घाटन किया गया।उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर आमजनो की समस्याओं को सुना। वही तमाम समस्याओं का समाधान करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। इस दौरान कई जगहों पर क्षेत्रवासियों ने विधायक अनुपमा रावत का फूल मालाओं से स्वागत और अभिनंदन किया। विधायक अनुपमा रावत ने जनता के अभाव-अभियोग सुने। विधायक अनुपमा रावत ने कई समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करवाया।वही विधायक अनुपमा रावत ने क्षेत्रवासियों की बिजली, पानी, सड़क सहित अन्य समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया।इस मौके पर पंकज चौधरी, साधुराम चौहान ,बुच्चा राम कश्यप,जगत सिंह,मलखान,अजित, राजकुमार, अमित,सचिन, महिपाल,प्रीतम, सुनील, राजू, नाथी राम, नाग सिंह कश्यप आदि मौजूद रहे।
Trending
- लक्सर प्रेस क्लब का ऐलान: तहसील कर्मचारी पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 मई को बड़ा आंदोलन
- गुज्जर बस्ती में भाजपा को झटका, विधायक अनुपमा रावत के नेतृत्व में कई सम्मानित लोगों ने कांग्रेस का थामा दामन
- सुल्तानपुर आदमपुर की बेटी समर फातिमा ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, जामिया मिलिया व एशियन स्कूल में पाई सफलता
- महाराजा भगीरथ जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, विधायक मो. शहजाद ने किया स्वागत
- NEET पेपर लीक व महंगाई को लेकर सुल्तानपुर आदमपुर में उबाल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका
- 112 पर झूठी लूट की सूचना देना पड़ा भारी: ₹2.5 लाख और वाहन लूट की कहानी निकली फर्जी, भगवानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- फायरिंग कांड का खुलासा: सत्संगी बाबा मंगत दास मास्टरमाइंड गिरफ्तार, पिस्तौल बरामद
- सुल्तानपुर आदमपुर में भाजपा की जीत पर जश्न, पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने दी बधाई
