इकराम हसन बसेड़ी के कार्यालय पर डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती

लक्सर। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर लक्सर विधानसभा क्षेत्र के बसेड़ी स्थित कार्यालय में मंगलवार को भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आजाद समाज पार्टी के संभावित उम्मीदवार इकराम हसन सहित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।


इस दौरान इकराम हसन ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समर्पण और सामाजिक न्याय की मिसाल है। उनके द्वारा निर्मित संविधान ने देश के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने का कार्य किया, जो भारतीय लोकतंत्र की मजबूत नींव है।


उन्होंने आगे कहा कि बाबा साहेब ने शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम बताया था और उनके विचारों को अपनाकर ही एक शिक्षित व सशक्त समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए आगे आएं।
कार्यक्रम में अमजद अली, काका सेठपुर, यासीन अली, मनोज, बबलू, लियाकत अली, मुकेश, मदन, रईस सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version