सुल्तानपुर आदमपुर में गरीब कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट की टीम ने

लक्सर। नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर में गरीब कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों और कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही।
इस अवसर पर ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष इकराम साबरी ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज के वंचित वर्गों को समान अधिकार दिलाने के लिए ऐतिहासिक कार्य किए, जो आज भी प्रेरणास्रोत हैं।

https://devbhumiganga.com/wp-content/uploads/2026/04/1003401552.mp4


कार्यक्रम में गरीब कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव एडवोकेट आजम भारती ने भी बाबा साहेब की जीवनी पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का जीवन शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय का प्रतीक है और उनके विचारों को अपनाकर ही समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर सनव्वर अली, असलम अली,शहजाद अली, मुकेश,मनोज,बिटटू सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग और ट्रस्ट के सदस्य मौजूद रहे, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version