निजी स्कूलों पर बड़ा आरोप—शिक्षा के नाम पर चल रही लूट: पूर्व

लक्सर । जिले समेत पूरे प्रदेश में निजी स्कूलों की मनमानी और बढ़ती फीस को लेकर अभिभावकों में नाराजगी लगातार बढ़ रही है। आरोप है कि कई स्कूल एनसीईआरटी की किताबों की जगह महंगी निजी पब्लिकेशन की किताबें लगाकर अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रहे हैं।
पूर्व राज्य मंत्री रविंद्र सिंह आनंद ने लक्सर में प्रेस वार्ता कर निजी स्कूलों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने इसे शिक्षा के नाम पर “संगठित गोरखधंधा” बताया और कहा कि इस पूरे मामले में प्रभावशाली लोगों की मिलीभगत के आरोप भी सामने आ रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार शिकायतों के बावजूद व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो पा रहा है। साथ ही कहा कि बीते वर्षों में कई सरकारी स्कूल बंद हुए हैं, जिससे निजी स्कूलों का दबदबा और बढ़ गया है।

https://devbhumiganga.com/wp-content/uploads/2026/04/1003404487.mp4


रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि अभिभावकों से एडमिशन फीस और अन्य शुल्क के नाम पर हर साल भारी रकम वसूली जा रही है, जिससे मध्यमवर्गीय परिवारों पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है।
उन्होंने सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है तथा चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई न होने पर जनआंदोलन किया जाएगा।

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version