साबिर पाक के आस्ताने पर गरीबों को बांटा लंगर,गरीब कल्याणकारी

लक्सर।गरीब कल्याणकारी चैरिटेबल ट्रस्ट सुल्तानपुर आदमपुर द्वारा गुरुवार को साबिर पाक के आस्ताने पर जरूरतमंदों के लिए भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बड़ी संख्या में गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को भोजन तक्सीम कर मानव सेवा का संदेश दिया।
कार्यक्रम में ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष इकराम साबरी के नेतृत्व में राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट आजम भारती, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कारी गुलशनोवर, असलम अली, राष्ट्रीय महामंत्री सनावर अली, मोहम्मद सलमान कुरैशी तथा मोहम्मद फुरकान कुरैशी सहित टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने मिलकर साबिर पाक के आस्ताने पर आए गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित किया।


इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष इकराम साबरी ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट हमेशा समाज के कमजोर वर्गों की सहायता के लिए तत्पर रहता है और भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य लगातार जारी रहेंगे।
राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट आजम भारती ने कहा कि समाज में जरूरतमंद लोगों की मदद करना हर सक्षम व्यक्ति की जिम्मेदारी है। ट्रस्ट का उद्देश्य गरीब एवं बेसहारा लोगों तक राहत पहुंचाना है, ताकि उन्हें कठिन परिस्थितियों में सहारा मिल सके।
भोजन वितरण के दौरान वहां मौजूद लोगों ने ट्रस्ट के इस प्रयास की सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम के माध्यम से ट्रस्ट ने मानवता, सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version