मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले राज्यमंत्री ओमप्रकाश

लक्सर। उत्तराखंड सरकार में दर्जाधारी राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लक्सर विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और क्षेत्र के विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की।
मुलाकात के दौरान राज्यमंत्री जमदग्नि ने क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, सड़क, शिक्षा और अन्य विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि लक्सर क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देने का आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार प्रदेश के सभी क्षेत्रों के संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने की बात कही।
इस अवसर पर राज्यमंत्री के पुत्र अभिषेक जमदग्नि और पौत्र अधिष्ठान जमदग्नि भी मौजूद रहे। राज्यमंत्री ने मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में लक्सर विधानसभा के निरंतर विकास को लेकर विश्वास जताया।

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version