हरिद्वार। हरिद्वार के भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। वह शादी से लौट रहे थे। उनकी कार बहादराबाद रोड पर धनोरी की ओर से आ रहे डंफर से टकरा गई। टक्कर इतनी भयंकर हुई की भाजपा नेता की मौके पर ही मौत हो गई।उस समय कार में उनका पूरा परिवार था। परिवार के अन्य सदस्य भी गंभीर रूप से घायल हैं। आपको बता दें कि भाजपा नेता अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह निवासी जगजीतपुर राजा गार्डन अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए परिवार के साथ सहारनपुर गए हुए थे। शादी समारोह के बाद वे आज सुबह को हरिद्वार लौट रहे थे। वह भगवानपुर बाईपास रोड से हरिद्वार के लिए आ रहे थे ।जब वे बेगमपुर के पास पहुंचे तो अचानक सामने आ रहे डंफर से उनकी कार की टक्कर हो गई। भयंकर टक्कर होने से कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। मौके पर पहुंचे लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस वह 108 को दी। 108 के माध्यम से भाजपा नेता संजय सिंह को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, जबकि उनकी पत्नी और तीनों बच्चे को प्राइवेट अस्पताल बहादराबाद मे भर्ती कराया गया हैं। डॉक्टरो का कहना है कि उनकी हालत भी ज्यादा गंभीर हैं।उनके निधन से उनके परिजनों के साथ भाजपा में शोक छाया हुआ है। जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, के साथ तमाम पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शोक जताया है।
Trending
- लक्सर लूट कांड का खुलासा:पुराना नौकर निकला मास्टरमाइंड, तीन आरोपी गिरफ्तार,₹1.85 लाख नकद, बाइक बरामद
- सुल्तानपुर आदमपुर में संत शिरोमणि रविदास जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा
- संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती पर हरीश रावत व अनुपमा रावत का ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा, लोगों को दी शुभकामनाएं
- विधायक मो. शहजाद व नगर पालिका अध्यक्ष नीटू ने गन्ना मूल्य व प्रोत्साहन राशि को समय पर भुगतान को लेकर मिल प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन
- नेहन्दपुर सुठारी में आधी रात लगा फ्लैक्सी बोर्ड, दो समुदायों में तनाव की आशंका, ग्रामीणों ने एसडीएम लक्सर को सौंपा ज्ञापन
- ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को कृषि ऋण माफी व मुआवजे की मांग, विधायक अनुपमा रावत ने मुख्यमंत्री धामी को लिखा पत्र
- यूसीसी में श्रेष्ठ प्रदर्शन पर नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर की अधिशासी अधिकारी प्रियंका ध्यानी को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित
- महाराजा भागीरथी विशाल सैनी सभा की बड़ी बैठक,आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन, समाज की राजनीतिक एकजुटता पर जोर
