पूर्व विधायक संजय गुप्ता के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब, समर्थकों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत -

लक्सर। पूर्व विधायक संजय गुप्ता का जन्मदिन सुल्तानपुर आदमपुर स्थित वीरा फार्म हाउस में धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही पूर्व विधायक को बधाई देने के लिए समर्थकों और क्षेत्रवासियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।


जन्मदिन के अवसर पर संजय गुप्ता ने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इसके बाद वह वीरा फार्म हाउस में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। मंच पर मौजूद साधु-संतों से उन्होंने आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने फूल-मालाओं, साफा और अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया।


कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के अलावा विभिन्न गांवों के सरपंच, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा विभिन्न समाजों के लोग पहुंचे। सभी ने संजय गुप्ता को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

https://devbhumiganga.com/wp-content/uploads/2026/08/1003868932.mp4


समर्थकों ने कहा कि संजय गुप्ता ने विधायक रहते हुए क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं को लेकर सक्रिय भूमिका निभाई है। जन्मदिन समारोह में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा रही। इसे आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संजय गुप्ता के जनसंपर्क और समर्थकों की सक्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है।
कार्यक्रम के अंत में पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने पहुंचे सभी लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनहित के लिए लगातार काम करने का संकल्प दोहराया।

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version