लक्सर। अखिल भारतीय सैनी चेतना संगठन के बैनर तले ग्राम भगतनपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय सैनी चेतना संगठन के अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य संजय सैनी एडवोकेट उर्फ गुड्डू को कांग्रेस पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर स्वागत किया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और सैनी समाज के लोगों ने कांग्रेस नेतृत्व का आभार जताया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष संजय सैनी एडवोकेट ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ ही सैनी समाज का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों के विश्वास और प्यार के कारण ही उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है।
संजय सैनी ने समाज के लोगों से एकजुट रहने तथा महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान ईशम सिंह सैनी ने की। उन्होंने समाज की एकजुटता को मजबूत करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम के संयोजक एवं अखिल भारतीय सैनी चेतना संगठन के कोऑर्डिनेटर मगनपाल सैनी ने संचालन करते हुए कांग्रेस नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संजय सैनी एडवोकेट पार्टी की ओर से मिली जिम्मेदारी को मजबूती के साथ निभाएंगे। मुकेश सैनी ने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने की बात कही।
कार्यक्रम में नरेंद्र सैनी, सुमित प्रधान, बाबू समय सिंह सैनी और अनिल सैनी समेत अन्य वक्ताओं ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र सैनी, बलबीर राणा, सुधीर सैनी, राकेश सैनी, सतपाल सैनी, तेजपाल सिंह, बाबूराम, सतीश कुमार सैनी, अमरजीत सैनी, कमलकांत मुखिया, मीनू कुमार सैनी, हरपाल सैनी, विवेक सैनी, अमित सैनी, प्रमोद सैनी, राहुल सैनी, मोहित सैनी, रविंद्र सैनी, धर्म सिंह सैनी, नरेश सैनी, वेदपाल सैनी, लक्ष्मी चंद सैनी, हरपाल सिंह सैनी, संदीप सैनी, चंद्र किरण, रमेश चंद, प्रदीप कुमार, ग्राम प्रधान विक्रम सिंह, भैय्यन सैनी, डॉ. सोमवीर, विनीत सैनी, विनोद कुमार, मामचंद सैनी, राजेंद्र सैनी, मदन सैनी, विशाल सैनी, तुसार सैनी, महिपाल सैनी, सुदेश सैनी, दीपक सैनी, पुरन सैनी, जयचन्द सैनी आदि मौजूद रहे।
Trending
- कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर संजय सैनी का स्वागत, बोले- जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से करूंगा निर्वहन
- मो.पुर कुन्हारी के बूथ 162 पर आपत्तियों की सुनवाई, मौके पर हुआ निस्तारण | BLA-1 तबरेज आलम रहे मौजूद
- मो.पुर कुन्हारी के बूथ 162 पर आपत्तियों की सुनवाई, मौके पर हुआ निस्तारण | BLA-1 तबरेज आलम रहे मौजूद
- खड़गे की सभा के बाद रामलीला मैदान के ‘शुद्धिकरण’ पर विवाद, कांग्रेस ने लक्सर कोतवाली में दी तहरीर
- खानपुर के राजपुर में बन रहा सिविल हॉस्पिटल, स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल और विधायक उमेश कुमार ने किया निरीक्षण
- सुल्तानपुर आदमपुर में ईद मिलादुन्नबी का भव्य जुलूस, नबी की शान में गूंजे नारे, उमड़ा अकीदतमंदों का हुजूम
- ढंडेरा गोलीकांड का खुलासा: पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो गिरफ्तार
- भगवानपुर में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई! सिटी हेल्थ केयर हॉस्पिटल सील, जांच में मचा हड़कंप
