राहुल गांधी पर एफआईआर के विरोध में सुल्तानपुर आदमपुर में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, भाजपा सरकार के खिलाफ की नारेबाजी -

लक्सर। राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने के विरोध में शुक्रवार को सुल्तानपुर आदमपुर में कांग्रेस यूथ के कार्यकर्ताओं ने अली चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर कार्रवाई को राजनीतिक द्वेष से प्रेरित बताया।


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि राहुल गांधी लगातार जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठा रहे हैं। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी लोकतांत्रिक अधिकारों और जनहित के मुद्दों को लेकर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।
प्रदर्शन में पूर्व विधायक हाजी तस्लीम अहमद, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पीसीसी सदस्य संजय सैनी, तौफीक अनवर, सनव्वर अली राजा, मोहम्मद आरिफ अंसारी, संजय राणा, इसरार अली, राहुल सैनी, विधानसभा अध्यक्ष साहेब अंसारी, विवेकानंद सैनी, प्रिंस सैनी, विजेंद्र कुमार, सचिन, गौरव चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष शाहिद, मगनपाल सैनी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं में भाजपा सरकार के खिलाफ खासा आक्रोश नजर आया।

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version