लक्सर। नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर में लंबे समय से चल रहा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। उत्तराखंड शासन ने नगर पंचायत बोर्ड में तीन नामित सदस्यों की घोषणा कर दी है। शासन की ओर से 8 सितंबर 2026 को जारी अधिसूचना के तहत विपिन कुमार, दिनेश कुमार और सुखवीर को नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर में नामित सदस्य बनाया गया है।

अधिसूचना के अनुसार विपिन कुमार पुत्र कैलाश चंद, वार्ड नंबर-2 हनुमान चौक, दिनेश कुमार पुत्र मुकंद राम, वार्ड नंबर-2 हनुमान चौक, रविदास मंदिर के पास और सुखवीर पुत्र यादराम, सुल्तानपुर आदमपुर निवासी हैं।
तीनों सदस्यों के नामित होने के बाद नगर पंचायत बोर्ड में जनप्रतिनिधित्व का विस्तार हुआ है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि नए सभासद क्षेत्र की विकास योजनाओं, मूलभूत सुविधाओं और जनसमस्याओं को बोर्ड की बैठकों में प्रमुखता से उठाएंगे। वहीं, इनके मनोनयन से नगर पंचायत की गतिविधियों में भी तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।