सुल्तानपुर में मलंग अखाड़े की मुग़री प्रतियोगिता का शुभारंभ, युवाओं को नशे से दूर रखने की पहल -

लक्सर। नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर में मलंग अखाड़ा कमेटी की ओर से मुग़री प्रतियोगिता का धूमधाम से शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद ने फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस दौरान अखाड़ा कमेटी की ओर से विधायक का ढोल-नगाड़ों और फूलमालाओं से स्वागत किया गया।
विधायक मोहम्मद शहजाद ने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ना समय की जरूरत है। युवाओं में खेल के प्रति रुचि बनी रहेगी तो वे नशे और अन्य गलत गतिविधियों से दूर रहेंगे। खेल प्रतियोगिताओं से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलने के साथ उनमें अनुशासन और खेल भावना भी विकसित होती है।


एडवोकेट आजम भारती ने कहा कि इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं से युवाओं में जोश और उत्साह बढ़ता है। खेलों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रखने में भी मदद मिल सकती है।
चेयरमैन प्रतिनिधि और सभासदों ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में भविष्य में भी इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। ऐसी प्रतियोगिताओं से युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ती है और उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है।


अखाड़ा कमेटी के अध्यक्ष सागर जमाल ने बताया कि प्रतियोगिता में दूर-दराज के क्षेत्रों के साथ ही दूसरे प्रदेशों से भी खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता को लेकर सुल्तानपुर आदमपुर में लोगों में खासा उत्साह रहा। प्रतियोगिता में 80 किलो, 50 किलो और 40 किलो की मुग्दरी की विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गईं। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।


कमेटी पदाधिकारियों ने बताया कि मलंग अखाड़े की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेल और व्यायाम से जोड़ना तथा उन्हें नशे से दूर रखना है। वर्तमान समय में युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को देखते हुए अखाड़े के माध्यम से उन्हें अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इससे युवाओं में अनुशासन, खेल भावना और सकारात्मक सोच विकसित करने का प्रयास किया जाएगा।

https://devbhumiganga.com/wp-content/uploads/2026/10/1004049112.mp4


इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि ताहिर हसन, एडवोकेट आजम भारती, सभासद प्रतिनिधि शमशाद सदर, तरुण चौधरी, सलीम अहमद, सभासद शादाब अली सहित अखाड़ा कमेटी के पदाधिकारी और क्षेत्र के हजारों लोग मौजूद रहे।

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version