होली मिलन समारोह कार्यक्रम फेरुपुर में हुआ आयोजन: आपसी प्रेम व एकता का प्रतीक है होली का त्याेहार है.. ठाकुर अर्जुन सिंह चौहान -

 


हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र स्थित फेरुपुर में आज समाजसेवी ठाकुर अर्जुन सिंह चौहान के निजी कार्यालय पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे उत्तराखंड लोकप्रिय गायिका अंकिता आर्य ने कार्यक्रम में पहुँच कर होली के रंगारंग भजन कीर्तन कविताओं एवं हास्य रस की भव्य प्रस्तुति करते हुए लोगो को मनमोहक किया। इस दौरान गायक अंकिता आर्य के सांस्क्रतिक भजन कीर्तनों व हास्य रस की प्रस्तुति को सुनकर लोग झुमतें नज़र आए। वही होली मिलन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य लोगो व सभी पार्टियों के दलों ने भी पहुचकर कार्यक्रम की शोभा को बढ़ाया। जिसके बाद सभी क्षेत्र वासीयों व राजनीतिक दलों ने एक दूसरे पर फूलों की वर्षा करते हुए सभी को गले लगाकर होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान समाजसेवी ठाकुर अर्जुन सिंह चौहान ने होली के पर्व की महत्वता को बताते हुए कहा कि प्राचीन काल से ही यह पर्व हमें भक्त प्रहलाद की भक्ति की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि यह त्यौहार हमें आपस में प्रेमभाव तथा राष्ट्रभक्ति की भी प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के जितने भी मान बिंदु तथा हमारे त्यौहार हैं उनका जन जागरण किया जाना ही हमारा उद्देश्य है। इससे भारतीय संस्कृति तथा भारतीय सभ्यता को मजबूती भी मिलती है। वही विक्रम सिंह खरोला पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने भी शुभकामनाएं देते हुए होली के पर्व की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। इस विशेष अवसर पर बलवंत सिंह चौहान, धर्मेंद्र सिंह चौहान, गुरजीत लहरी, धर्मेन्द्र सिंह चौहान, मास्टर धर्मेन्द्र चौहान, नरेश शर्मा, अजय वर्मा, बलवंत चौहान, नूतन प्रधान अमित सैनी, कृष्ण कुमार लाला, अमित चौहान, सोहनवीर पाल, चंद्र किरण, विकास प्रधान, नरेश नेता आदि अनेक क्षेत्रवासी व राजनीतिक दल मौजूद रहे।

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version