लक्सर : सुल्तानपुर आदमपुर में मुकद्दस रमजान के आखरी जुमे की नमाज नगर के साथ आसपास के क्षेत्रों में अकीदत तथा शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई। पुलिस प्रशासन की सतर्कता और व्यवस्था के साथ ही नगर पंचायत अधिकारी कुलदीप नैथानी के द्वारा नगर पंचायत की साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था कराई गई। नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर की प्रमुख शाही जामा मस्जिद में मुफ्ती राशिद ने जुमा की नमाज अदा कराई।
नमाज से पूर्व मुफ्ती दिलशाद व मौलबी बरकत ने जामा मस्जिद में नमाजियें से खिताब करते हुए रमजान को बरकतों और रहमतों का महीना बताते हुए कहा कि यह महीना सभी महीना में अव्वल है। इस महीने की विशेषता यह है कि इसमें तरावीह की नमाज भी पढ़ी जाती है। यह नमाज केवल रमजान में ही पढ़ी जाती है। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना प्रत्येक मुसलमान के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। जिसमें तीस रोजे रखे जाते हैं। मुफ्ती दिलशाद ने कहा कि रमजान में अल्लाह की राह में जरूरतमंद लोगों की अधिक से अधिक मदद व जकात करनी चाहिए। शाही जामा मस्जिद के अलावा अलविदा जुमे की नमाज हजीवाली मस्जिद,एक मिनारा मस्जिद, फातिमा मस्जिद, मदीना मस्जिद, अड्डे वाली मस्जिद, साबर वाली मस्जिद, मस्जिद सुल्तान शाह वाली, मस्जिद दादा खान, जोड़ो वाली मस्जिद,सुमैय्या मस्जिद, ईदगाह मस्जिद,अक्सा मस्जिद, नये गाँव वाली मस्जिद,मदरसे वाली मस्जिद के अलावा आसपास के देहातों की मस्जिदों में भी बड़ी अकीकत के साथ अदा की गई। कौम की तरक्की व देश एवं प्रदेश की खुशहाली की विशेष दुआ भी की गई।
Trending
- 855 साल की परंपरा से छेड़छाड़! शाह मोहम्मद शाह उर्फ काठा पीर दरगाह मेले की तारीख बदलने पर बवाल
- मोहम्म्दपुर कुन्हारी में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी
- ओसपुर मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आए तीन युवक,एक की मौके पर मौत,दो गंभीर घायल
- दरगापुर गाँव में बहन के घर आये भाई ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाई तीन दिन से रह रहा था बहन के घर
- हरिद्वार पुलिस अलर्ट मोड में,ईद उल अजहा को लेकर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए सख्त निर्देश सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में लगातार भ्रमण के निर्देश,असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी।
- वोट फॉर अर्थ, वोट फॉर डेमोक्रेसी: हरिद्वार में पर्यावरण दिवस पर दिखा हरियाली और लोकतंत्र का संगम
- हरिद्वार जनपद को मिले नए जिलाधिकारी,मयूर दीक्षित ने संभाला कार्यभार
- सनसनी: एक ही दिन में मिले तीन शव, मंगलौर क्षेत्र में मचा हड़कंप