लक्सर :नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर में डेंगू से बचाव के लिये नगर पंचायत द्वारा जागरूकता अभियान चलाया। बृहस्पतिवार को ईओ कुलदीप नैथानी के नेतृत्व में नगर पंचायत की टीम ने डोर-टू-डोर नगर वासियों को जागरूक किया। बृहस्पतिवार सुबह से ही नगर पंचायत की टीम क्षेत्र के वार्डों में साफ सफाई व कीटनाशक दवाई का छिड़काव के साथ साथ छिड़काव कर्मी ने लोगों को पैम्पलेट बांटकर डेंगू के प्रति जागरूक करेंते हुए भी नजर आए। ईओ कुलदीप नैथानी के साथ टीम ने नगरवासियों के घर-घर पहुंचकर डेंगू से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया। और ईओ कुलदीप नैथानी ने नगरवासियों को डेंगू से बचाव के पपत्र भी घर घर बांटते हुए, नगर वासियों से अपील की घरो के आस-पास साफ पानी जमा नहीं होने दें । जमे हुए पानी में मिट्टी का तेल अथवा जले हुए मोबिल का छिड़काव कर दें। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। फुल बांह का कपड़ा पहनें । घर के सभी कमरों की सफ़ाई के साथ ही टूटे-फूटे बर्तनों, कूलर, एसी, फ्रिज में पानी को स्थिर नहीं होने देना चाहिए। गमला, फूलदान का पानी एक दिन के अंतराल पर बदलना जरूरी है। लक्षण मिलने पर फौरन जांच कराएं।
Trending
- गुर्जर बस्ती में पूर्व सीएम हरीश रावत का जोरदार स्वागत, बोले- जनता कांग्रेस के पक्ष में लेगी निर्णय
- विधानसभा चुनाव से पहले बसपा को झटका, डॉ. नाथीराम ने पार्टी से दिया इस्तीफा
- विधानसभा चुनाव से पहले बसपा को झटका, डॉ. नाथीराम ने पार्टी से दिया इस्तीफा
- मोहम्मदपुर कुन्हारी में खुला ‘दावत-ए-खास’, चिकन की 40 वैरायटी होंगी उपलब्ध
- हरिद्वार में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: प्रेम प्रसंग के विवाद में गोपाल की हत्या, दंपती गिरफ्तार
- लक्सर में बसपा की मिशन-2027 बैठक:बूथ मजबूत करने पर फोकस, विधायक शहजाद ने कार्यकर्ताओं से की एकजुटता की अपील
- अंकिता भंडारी को न्याय के लिए एकजुट हुए कांग्रेसी, विधायक अनुपमा रावत ने जलाया दीया
- लक्सर पुलिस ने दो बाइक चोर दबोचे, पांच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद
